फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेडक्रॉस के पैसे से खोल दिया जिम, राजभवन ने मांगा जवाब

Tue, 02 Apr 2019 11:38 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला मुख्यालय ढालपुर में क्रिकेट मैदान के पास जिला प्रशासन की ओर से खोले गए ओपन एयर जिम को लेकर राजभवन सख्त हो गया है। राज्यपाल ने उपायुक्त कुल्लू को जिम पर खर्च की गई राशि को एक सप्ताह के भीतर रेडक्रॉस सोसाइटी के खाते में जमा करने के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन


साथ ही इसकी रिपोर्ट भी तलब की है। जिला प्रशासन ने जिला रेडक्रॉस सोसाइटी से 3,62,142 रुपये से ओपन एयर जिम का निर्माण किया है। इसकी शिकायत राज्यपाल आचार्य देवव्रत से की गई।

इसके बाद राजभवन ने उपायुक्त को नोटिस जारी कर जवाबतलब किया था। रिपोर्ट मिलने पर राजभवन ने असहमति जताई है। राज्यपाल कार्यालय से उपायुक्त एवं रेडक्रास सोसाइटी के अध्यक्ष को भेजे पत्र में कहा कि है कि जिम बनाने पर जो राशि खर्च की है, उसे एक हफ्ते में जमा करवाया जाए।
विज्ञापन


इसके बाद इसकी सूचना सचिवालय को देने को कहा है। जिला प्रशासन से यह भी सुनिश्चित करने को कहा है कि भविष्य में रेडक्रॉस कोष से राशि किसी अनावश्यक मामले पर व्यय न की जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें