फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

70 साल बाद इस मंदिर में पहुंचे राज्यपाल कल्याण सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
राज्यपाल कल्याण सिंह शनिवार को परिवार सहित बज्रेश्वरी मंदिर कांगड़ा पहुंचे और विधि-विधान से पूजा अर्चना कर मैया का आशीर्वाद लिया। विजिटर बुक में राज्यपाल ने लिखा कि वह करीब 70 वर्ष बाद बज्रेश्वरी धाम आए हैं। पुरानी स्मृतियां आज ताजा हो गईं। सात दशक बाद यहां बहुत कुछ बदल गया, लेकिन नहीं बदली तो यहां प्राप्त होने वाली आध्यात्मिक अनुभूति एवं शांति।
विज्ञापन


मैं इसे मां का विशेष बुलावा ही मानता हूं। मेरे पास इस दिव्य अनुभूति को व्यक्त करने के लिए शब्द नहीं है। माता बज्रेश्वरी उनकी कुलदेवी भी है। शनिवार को राज्यपाल कल्याण सिंह अपने सांसद पुत्र राजवीर सिंह, बहू प्रेमलता और दो पौत्र व पौत्रियों के साथ कांगड़ा देवी के दर्शन करने दोपहर को पहुंचे।
विज्ञापन

राज्यपाल ने की ब्रजेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना

मंदिर के मुख्य पुजारी राम प्रसाद शर्मा ने राज्यपाल और उनके परिवार के सदस्यों को विधिविधान से मां बज्रेश्वरी की पूजा-अर्चना करवाकर माता की चुनरी भेंट की। राज्यपाल कल्याण सिंह दोपहर 2:50 बजे गगल एयरपोर्ट से कांगड़ा स्थित बज्रेश्वरी मंदिर पहुंचे। पूजा अर्चना के बाद अतिथि कक्ष में राज्यपाल कल्याण सिंह को स्थानीय प्रशासन की ओर से अतिरिक्त उपायुक्त सुदेश मोक्टा ने स्मृति चिह्न भेंट किया।

जबकि एसडीएम कांगड़ा आदित्य नेगी ने सांसद राजवीर सिंह को स्मृति चिह्न भेंट किया। इस मौके पर ओएसडी अजय शंकर पांडे, पुलिस अधीक्षक कांगड़ा अभिषेक दुल्लर, मंदिर अधिकारी पवन बडियाल, पुजारी उमेश शर्मा, श्याम नारायण, मंदिर ट्रस्टी विपिन चौधरी, मुनीश कायस्था के अतिरिक्त विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें