फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जरूर पढ़ें, आखिर राज्यपाल को क्यों आया गुस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल के ऊना जिले में प्रदेश के राज्यपाल कल्याण सिंह के प्रवास के दौरान उस वक्त स्थिति गंभीर हो गई, जब उन्होंने राजकीय सीसे स्कूल गोंदुर बनेहड़ा में लड़कियों को कॉमन टॉयलेट प्रयोग करते हुए देखा।
विज्ञापन


दरअसल राज्यपाल शनिवार को चिंतपूर्णी मां के दर्शन करने के बाद हैलीकॉप्टर से रवाना होने के लिए गोंदपुर बनेहड़ा के स्कूल ग्राउंड पहुंचे।

इसी दौरान स्कूल के स्टाफ ने उनके समक्ष लड़कियों के लिए अलग टॉयलेट न होने का मुद्दा उठाया। इसका उन्होंने संज्ञान लेते हुए डीसी ऊना को त्वरित कार्रवाई करने के आदेश दिए।
विज्ञापन

डीसी ने दिया जल्द निर्माण का आश्वासन

इस पर उपायुक्त अभिषेक जैन ने भी तुरंत प्रभाव से लोक निर्माण विभाग के एसडीओ को स्कूल में लड़कियों के लिए टॉयलेट निर्माण का एस्टीमेट तैयार करने के निर्देश दिए। राज्यपाल ने कहा कि यह काम प्राथमिकता के आधार पर हो जाना चाहिए। इस पर डीसी ने उन्हें जल्द निर्माण का आश्वासन दिया।

वहीं, राज्यपाल को चिंतपूर्णी से लौटते समय उपायुक्त ने चिंतपूर्णी के लिए एडीबी के 45 करोड़ के प्रोजेक्ट से रूबरू कराया। उन्होंने बताया कि इस प्रोजेक्ट के तहत चिंतपूर्णी में पार्किंग, ऑडिटोरियम, मिनी थिएटर, शौचालय सहित अन्य सुविधाएं सृजित की जाएंगी। राज्यपाल ने इस प्रोजेक्ट के क्रियान्वयन पर प्रसन्नता जाहिर की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें