फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: राज्यपाल ने विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग के चयनित प्रतिभागियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

Thu, 08 Jan 2026 01:50 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

 राज्यपाल ने गुरुवार को विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग के लिए दिल्ली जा रहे हिमाचल प्रदेश के विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने 34 युवाओं के दल को लोकभवन शिमला से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन
विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग के चयनित प्रतिभागी राज्यपाल के साथ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने युवाओं को नशे से बचने और विकसित भारत के स्वपन को साकार करने की अपील की है। राज्यपाल ने गुरुवार को विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग के लिए दिल्ली जा रहे हिमाचल प्रदेश के विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने 34 युवाओं के दल को लोकभवन शिमला से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। केंद्रीय युवा एवं खेल मंत्रालय की ओर से 9 से 12 जनवरी तक राष्ट्रीय युवा महोत्सव और विकसित भारत यंग लीडर्स संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

विज्ञापन

पूरे देश से इसमें 3,000 युवा भाग लेंगे। यह कार्यक्रम नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को प्रधानमंत्री संग्रहालय, नेशनल वॉर मेमोरियल में भी ले जाया जाएगा। युवा हस्तियों एवं केंद्रीय मंत्रियों से भी बातचीत का अवसर मिलेगा। इस कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय युवा दिवस स्वामी विवेकानंद की जयंती पर 12 जनवरी को होगा। कार्यक्रम में देश भर से आए युवाओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संबोधित करेंगे।
राज्यपाल ने कहा कि शरीर स्वस्थ रहेगा तो मन भी स्वस्थ रहेगा और तभी हम देश के बारे में सोच पाएंगे। इसलिए युवाओं को नशे से बचते हुए देश के लिए काम करना चाहिए। राज्यपाल ने शब्द को ब्रह्म बताते हुए युवाओं से बौद्धिक विकास पर खास ध्यान देने की अपील की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि देश की योजनाएं आम नागरिकों के सामाजिक और आर्थिक विकास के लिए हैं। लेकिन इनका सुचारु रूप से लाभ तभी उठाया जा सकता है, जब नागरिकों का बौद्धिक विकास भी हो। युवा इस मामले में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। राज्यपाल ने युवाओं को पूर्व राष्ट्रपति डॉ. कलाम का उदाहरण देते हुए विकसित भारत का सपना पूरा करने के लिए अपना पूरा योगदान देने के लिए प्रेरित किया।
इस कार्यक्रम के लिए युवाओं का चयन माय भारत पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन से 3 प्रतियोगिताओ में प्रदर्शन के आधार पर हुआ है। इसमें पूरे देश से 50 लाख युवाओं ने आवेदन किया था। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव सीपी वर्मा, युवा सेवाएं एवं खेल विभाग के अतिरिक्त निदेशक हितेश आजाद तथा अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें