फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यपाल देवव्रत ने राजभवन बुलाई सरकार, जानिए क्यों?

विज्ञापन
विज्ञापन
राजभवन शिमला के इतिहास में एक नया प्रयोग होने जा रहा है। राज्यपाल देवव्रत आचार्य ने राजभवन में सरकार बुलाई है। इसमें मुख्यमंत्री समेत मंत्री और प्रशासनिक अधिकारी भी शामिल होंगे। मीटिंग में जैविक खेती, गौ रक्षा, नशे से खिलाफ अभियान और सामाजिक समरसता के बारे में विचार विमर्श किया जाएगा। राज्यपाल हिमाचल के लिए कुछ नया करना चाहते हैं।
विज्ञापन


इसके चलते वह प्रदेश में चार मुख्य एजेंडों पर काम करना चाहते हैं। इसी को लेकर यह बैठक खास मानी जा रही है। बैठक 30 सितंबर को हो सकती है। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने शुक्रवार को राज्यपाल से मुलाकात की है। करीब 45 मिनट तक हुई इस मुलाकात के दौरान इन चारों एजेंडों पर विस्तृत चर्चा हुई है। हालांकि राज्यपाल और मुख्यमंत्री के बीच हुई इस बैठक को रू टीन बताया जा रहा है।
विज्ञापन

चार मुद्दों पर की जाएगी चर्चा

राज्यपाल आचार्य देवव्रत हिमाचल प्रदेश में 4 एजेंडों पर समाज के विभिन्न वर्गों को अधिक संवेदनशील बनाना चाहते हैं। माना जा रहा है कि राज्यपाल इस बैठक में कुछ कैबिनेट मंत्रियों, प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक करना चाह रहे हैं। राजभवन में चार एजेंडों पर चर्चा की रूपरेखा तैयार की है।

स्वयंसेवी संस्थाओं के साथ होगी बैठक
जानकारी यह भी है कि प्रदेश की नामी स्वयंसेवी संस्थाएं, जिन्होंने हिमाचल के हित में कोई कार्य किया हो, या फिर सामाजिक कार्य में अहम भूमिका निभाई हो, उनके साथ भी बैठक की जा सकती है। इसके अलावा प्रदेश के नामी विद्वानों को बैठक में बुलाकर हिमाचल को नक्शा मुक्त, जैविक खेती, सामाजिक समरसता और गौ रक्षा को लेकर विचार विमर्श किया जा सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें