फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश लोकसेवा आयोग के सदस्य को दिलाई शपथ

Sat, 27 Jan 2024 02:57 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

राजभवन में आयोजित एक समारोह में देव राज शर्मा को हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग के सदस्य के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। 
विज्ञापन
राज्यपाल ने लोकसेवा आयोग के सदस्य को दिलाई शपथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने शनिवार सुबह को राजभवन में आयोजित एक समारोह में देव राज शर्मा को हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग के सदस्य के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। 

विज्ञापन

इस अवसर पर लेडी गवर्नर जानकी शुक्ल और मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू भी उपस्थित थे। राज्यपाल के सचिव राजेश शर्मा ने कार्यवाही का संचालन किया। मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार मीडिया नरेश चौहान, हिमाचल लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष रामेश्वर सिंह ठाकुर, मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष पीएस राणा, राज्य के मुख्य सूचना आयुक्त आरडी धीमान, नगर निगम शिमला के महापौर सुरेंद्र चौहान, मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना, लोकसेवा आयोग के अन्य सदस्य,  प्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष गंगू राम मुसाफिर, राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी, देव राज शर्मा के परिवार के सदस्य और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें