राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने मंगलवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और दूसरी बार भारत के प्रधानमंत्री बनने पर बधाई दी।राज्यपाल ने प्रधानमंत्री से हिमाचल प्रदेश से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में प्राकृतिक कृषि को लेकर व्यापक स्तर पर कार्य किया जा रहा है और प्रदेश सरकार ने वर्ष 2022 तक हिमाचल प्रदेश को पूर्ण रूप से प्राकृतिक कृषि राज्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसके लिए हर स्तर पर प्रभावी कार्य किए जा रहे हैं।