फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यपाल ने रेलवे से मांगी हेरिटेज ट्रैक पर पौधरोपण की स्टेटस रिपोर्ट

Fri, 05 Apr 2019 12:30 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
शिमला-कालका हेरिटेज रेल ट्रैक - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

शिमला-कालका हेरिटेज रेल ट्रैक के सौंदर्यीकरण को लेकर हुए फैसलों पर काम न होने पर राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने नाराजगी जताई है। राजभवन ने इस बात पर भी नाराजगी जताई है कि राज्यपाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिए गए निर्णयों से अब तक राजभवन को अवगत क्यों नहीं कराया गया है। आला अधिकारियों से पूछा गया है कि पिछले साल 29 अगस्त को हुई बैठक में लिए गए फैसलों पर अब तक क्या हुआ।

विज्ञापन


पिछले साल 29 अगस्त को राज्यपाल आचार्य देवव्रत की अध्यक्षता में हेरिटेज ट्रैक के सौंदर्यीकरण को लेकर बैठक हुई थी। तय हुआ था कि ट्रैक के दोनों ओर फूलों को रोपित किया जाएगा। साथ ही सौंदर्यीकरण के लिए अन्य कार्य भी करने के निर्देश दिए गए थे।

बैठक में रेलवे के अंबाला मंडल के अधिकारियों के अलावा प्रदेश के विधिक प्राधिकरण व वन विभाग के अधिकारी भी शामिल हुए थे। बैठक के बाद कुछ जगह पौधरोपण भी किया गया, लेकिन व्यापक अभियान नहीं चलाया गया। राज्यपाल के सलाहकार डॉ. शशिकांत शर्मा ने बताया कि बैठक के निर्णय पर अब तक रिपोर्ट न आने के चलते ही रेलवे से जवाब तलब किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें