फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाएं तभी सहयोग कर पाएंगी, जब बेटियों को बचाया जाएगा: आचार्य

Sun, 12 Nov 2017 10:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर बुशहर
विज्ञापन
विज्ञापन
देश भर में चलाई गई बेटी बचाओ मुहिम सराहनीय है। देश को प्रगति के पथ पर तेजी से चलाने में महिलाओं की भूमिका अहम है। महिलाएं तभी सहयोग कर पाएंगी, जब बेटियों को बचाया जाएगा। परिवार को समाज के विकास में महिलाएं अहम भूमिका निभाती हैं। यह बात राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने कही।
विज्ञापन


वे शनिवार को रामपुर बुशहर में अंतरराष्ट्रीय लवी मेले का शुभारंभ करने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि लवी मेले को अंतरराष्ट्रीय दर्जा दिलाने में सभी लोगों का सहयोग रहा है। कहा कि मेले और उत्सव राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर को संजोए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।। पुरातन वैभव को बनाए रखने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। 

किन्नौरी-खंपा मार्केट का लिया जायजा
राज्यपाल ने कहा कि लवी मेले का ऐतिहासिक महत्व है, जो न केवल व्यापारिक गतिविधियों, बल्कि पौराणिक परंपराओं के लिए भी विख्यात है। यह मेला भारत और तिब्बत के मध्य सदियों से प्रचलित एक महत्वपूर्ण व्यापार मेला है।
विज्ञापन


अपनी तरह का एक गौरवशाली, सामाजिक, सांस्कृतिक आर्थिक इतिहास और प्रदेश की विरासत का एक अनूठा उदाहरण है। उन्होंने किन्नौरी और खंपा मार्केट का भी जायजा लिया।

किन्नौरी मार्केट में बिक रहीं वस्तुओं के प्रति खासी रुचि दिखाई। राज्यपाल ने लवी मेले में विभिन्न विभागों की प्रदर्शनियों का उद्घाटन भी किया। प्रदर्शनी में कृषि, बागवानी, सौर ऊर्जा, पशुपालन, स्वास्थ्य, एनजेपीसी ने स्टाल लगाए हैं। 

डीसी शिमला ने सम्मानित किया राज्यपाल को
उपायुक्त एवं लवी मेला आयोजन समिति के अध्यक्ष रोहन चंद ठाकुर ने राज्यपाल का स्वागत किया तथा मेले की गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने राज्यपाल को किन्नौरी टोपी, शॉल तथा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

एसडीएम निपुण जिंदल ने धन्यवाद प्रस्ताव रखा। इस दौरान रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए।

राज्यपाल के सलाहकार शशिकांत शर्मा, एसपी सौम्या सांबशिवन, नगर परिषद अध्यक्ष मीना कुमारी, उपाध्यक्ष नगर परिषद दीपक सूद, पार्षद ध्रुव शर्मा, उषा चौहान, डीएसपी देव कुमार नेगी, कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद बीआर नेगी, नीना शर्मा और पंचायतीराज संस्थानों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें