फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी नौकरी: हिमाचल में होगी 500 चिकित्सकों की भर्ती, मंत्री ने किया खुलासा

Wed, 18 May 2022 07:56 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, करसोग (मंडी)

सार

डॉ. राजीव सैजल ने मूल माहूंनाग के समक्ष शीश नवाया और पांच दिवसीय जिला स्तरीय मूल माहूंनाग मेला का विधिवत समापन किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में शीघ्र ही डॉक्टरों के 500 पद भरे जाएंगे। 
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजीव सैजल। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजीव सैजल ने बुधवार को करसोग विधानसभा क्षेत्र में 1.88 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित स्वास्थ्य संस्थानों के उद्घाटन और शिलान्यास किए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में शीघ्र ही डॉक्टरों के 500 पद भरे जाएंगे। इसके अतिरिक्त 200 आयुर्वेदिक चिकित्सकों की नियुक्ति भी जाएगी। उन्होंने 1.45 करोड़ रुपये की लागत से माहूंनाग में बनने वाले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन का शिलान्यास, जेड में 21.46 लाख रुपये की लागत से निर्मित राजकीय आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र भवन और मांहूनाग में ही 21.44 लाख रुपये की लागत से निर्मित राजकीय आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन किया। 

विज्ञापन


इसके बाद डॉ. राजीव सैजल ने मूल माहूंनाग के समक्ष शीश नवाया और पांच दिवसीय जिला स्तरीय मूल माहूंनाग मेला का विधिवत समापन किया। उन्होंने जेड में छह महिला मंडलों को 10 हजार रुपये, मिडल स्कूल मैहरन की छात्राओं की ओर से सांस्कृतिक प्रस्तुति के लिए 10 हजार देने की घोषणा की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें