फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब ड्राइविंग स्कूल खोलना पड़ेगा महंगा, दोगुना हुई फीस

Thu, 19 Jan 2017 12:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला/केलांग (लाहौल-स्पीति)
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल में अब ड्राइविंग स्कूल खोलना महंगा होगा। केंद्र सरकार ने मोटर व्हीकल एक्ट में ड्राइविंग स्कूल खोलने की फीस दोगुना कर दी है। पहले स्कूल खोलने को 5000 रुपये फीस ली जाती थी। इसे अब 10 हजार किया है। यह फीस 5 साल के लिए होगी। इंटरनेशनल लाइसेंस की फीस भी 500 से बढ़ाकर 1000 की गई है। हिमाचल में यह व्यवस्था जल्द लागू की जाएगी। 
विज्ञापन


इसके अलावा मोटर व्हीकल एक्ट के तहत फीसों में भी बढ़ोतरी की गई है। केंद्र सरकार ने वाहनों की फिटनेस करवाना अनिवार्य किया है। नई गाड़ियों की फिटनेस दो साल बाद उसके बाद हर साल यह फिटनेस करानी होगी। अगर वाहन मालिक ऐसा नहीं करता है तो 50 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से यह राशि वसूली जाएगी। सरकार सॉफ्टवेयर को अपडेट कर रही है, जल्द बढ़ी हुई दरों को लागू किया जाएगा। 
विज्ञापन

पांच साल के लिए 5 हजार से 10 हजार रुपये की ड्राइविंग स्कूल खोलने की फीस

ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के लिए अब लोगों को करीब तीन गुना फीस चुकानी होगी। लर्निंग के साथ स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने को पहले साढ़े पांच सौ रुपये लिए जाते थे, लेकिन लोगों को टू व्हीलर और फोर व्हीलर के कंपोजिट लाइसेंस को अब 1540 रुपये देने होंगे।लाइलेंस नवीनीकरण और लेट फीस में भारी बढ़ोतरी की गई है।

परिवहन विभाग के अधिकारिक वेबसाइट में लर्निंग के लिए 30 और स्थायी लाइसेंस शुल्क 40 रुपये दिखाया जा रहा है। नई अधिसूचना के मुताबिक लाइसेंस नवीनीकरण में एक माह देरी होने पर 1000 रुपये लेट फीस चुकानी होगी। पहले इसके लिए 50 रुपये चार्जिज लिए जाते थे।

एसडीएम कुल्लू रोहित राठौर ने बताया कि मोटर व्हीकल एक्ट के अंतर्गत केंद्र सरकार ने रिवाइज्ड लाइसेंस शुल्क की अधिसूचना जारी कर दी है। परिवहन निगम के निदेशक सुनील चौधरी ने कहा कि मोटर व्हीकल एक्ट के अंतर्गत केंद्र सरकार ने लाइसेंस फीस बढ़ोतरी की अधिसूचना जारी की है। जल्द ही इसे हिमाचल में लागू किया जाएगा।

यह फीस भी बढ़ी
- स्कूलों के डुप्लीकेट लाइसेंस को पांच हजार, जबकि आवेदन फार्म शुल्क 200 रुपये किया गया 
- मोटरसाइकिल की फिटनेस फीस 200 से बढ़ाकर 400 रुपये
- 3 पहिया वाहन और एलटीवी की फिटनेस फीस 400 से बढ़ाकर 600 रुपये
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें