हिमाचल में अब ड्राइविंग स्कूल खोलना महंगा होगा। केंद्र सरकार ने मोटर व्हीकल एक्ट में ड्राइविंग स्कूल खोलने की फीस दोगुना कर दी है। पहले स्कूल खोलने को 5000 रुपये फीस ली जाती थी। इसे अब 10 हजार किया है। यह फीस 5 साल के लिए होगी। इंटरनेशनल लाइसेंस की फीस भी 500 से बढ़ाकर 1000 की गई है। हिमाचल में यह व्यवस्था जल्द लागू की जाएगी।
इसके अलावा मोटर व्हीकल एक्ट के तहत फीसों में भी बढ़ोतरी की गई है। केंद्र सरकार ने वाहनों की फिटनेस करवाना अनिवार्य किया है। नई गाड़ियों की फिटनेस दो साल बाद उसके बाद हर साल यह फिटनेस करानी होगी। अगर वाहन मालिक ऐसा नहीं करता है तो 50 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से यह राशि वसूली जाएगी। सरकार सॉफ्टवेयर को अपडेट कर रही है, जल्द बढ़ी हुई दरों को लागू किया जाएगा।