फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिम कुक्कुट योजना से बेरोजगारों को मिलेगा रोजगार, सरकार ने जारी किए 2.14 करोड़ रुपये

Sun, 21 Feb 2021 06:38 PM IST
अरविन्द ठाकुर सोनम शर्मा, अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

बेरोजगार युवाओं को रोजगार प्रदान करने और किसानों की आय बढ़ाने के मकसद से सरकार ने हिम कुक्कुट योजना शुरू की है। योजना के तहत प्रदेश सरकार ने दो करोड़ 14 लाख रुपये स्वीकृत किए हैं। योजना के तहत पशुपालन विभाग चयनित लाभार्थियों को चूजे प्रदान करेगा। एक मुर्गीपालक को तीन किस्तों में तीन हजार चूजे दिए जाएंगे।

विज्ञापन


एक किस्त में एक हजार, दूसरी किस्त में 45 दिनों के भीतर एक हजार और तीसरी किस्त में भी एक हजार चूजे दिए जाएंगे। वहीं फीड व शेड पर भी सब्सिडी मिलेगी। शेड बनाने के लिए विभाग की तरफ से एक लाख बीस हजार रुपये का अनुदान भी दिया जाएगा।

मुर्गियों की देखरेख, फीड व पीने के पानी के बर्तन आदि भी विभाग द्वारा ही उपलब्ध करवाए जाएंगे। पशुपालन विभाग के उपनिदेशक डॉ. मनोज कुमार ने कहा कि इस योजना के तहत मुर्गीपालकों को शेड, फीड, रखरखाव आदि पर अनुदान दिया जा रहा है। 
विज्ञापन


ये है जिलावार लाभार्थियों का आंकड़ा
जिला हमीरपुर के आठ लाभार्थियों को 31.68 लाख रुपये, बिलासपुर के नौ को 35.64 लाख रुपये, कांगड़ा के आठ को 31.68 लाख रुपये, मंडी के दस को 39.60 लाख रुपये, सिरमौर के पांच लोगो को 19.80 लाख रुपये और ऊना के 14 लाभार्थियों को 55. 44 लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं।    

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें