विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री ज्वालामुखी मंदिर में तेलंगाना के गूगल ब्वॉय ने मां ज्वाला की पवित्र ज्योतियों के दर्शन कर किए। पुजारी गोकुल शर्मा ने उन्हें मां ज्वाला की विधिवत पूजा अर्चना करवाई। इस दौरान अगस्तया जयसवाल ने फर्राटेदार अंदाज में हर सवाल के जवाब भी वहां दिए। ज्वालाजी पहुंचे गूगल ब्वॉय अगस्तया ने बताया कि जब वह दो वर्ष का था।
उस समय 300 सवालों के जवाब का भंडार उनके पास था। नौ वर्ष चार माह के अगस्तया ने अब यह आंकड़ा 3000 तक पहुंचाया है। अगस्तया दस वर्ष की उम्र में सेंट मेरी कॉलेज हैदराबाद से जमा एक की पढ़ाई कर रहे हैं। गीता श्लोक का संस्कृत में उच्चारण और उसका अंग्रेजी में अनुवाद करना भी अगस्तया के लिए आम बात है।