फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल घूमना है तो सैलानियों को अब नहीं सताएगी ये टेंशन

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश में घूमने का प्रोग्राम बनाने वालों के लिए प्रदेश पर्यटन विकास निगम ने बड़ी राहत दी है। देवभूमि में अगर कोई सैलानी आना चाहता है तो उनकी सहूलियत के लिए पर्यटन निगम घूमने का प्रोग्राम बनाएगा। लोगों को पर्यटन निगम को ई-मेल कर कुछ जानकारियां देनी होंगी।
विज्ञापन


इनके आधार पर घूमने का प्रोग्राम बनाकर संबंधित व्यक्ति को भेजा जाएगा। फर्जी टूरिस्ट गाइड और सैलानियों से होने वाली धोखाधड़ी को दूर करने के लिए यह योजना तैयार की गई है। पर्यटन विकास निगम के पूरे प्रदेश में होटल स्थित हैं।

सभी प्रमुख पर्यटक स्थलों पर भी पर्यटन निगम के होटल हैं। बाहरी राज्यों के लोग पूरी जानकारी नहीं होने के चलते कई पर्यटक स्थलों तक नहीं पहुंच पाते हैं। हिमाचल में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पर्यटन विकास निगम ने पहल करते हुए टूअर प्रोग्राम बनाने का फैसला लिया है। लोगों के बजट के अनुसार पर्यटन निगम सुविधा उपलब्ध करवाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह जानकारी देनी होगी

सैलानियों को ई-मेल कर अपना नाम, ई-मेल एड्रेस, फोन नंबर, कब घूमने आना है, किस तरह की अकमोडेशन (बजट, डीलक्स, प्रीमियम) चाहिए है, कितने लोग घूमने आएंगे, घूमने का मकसद क्या है, कौन-कौन सी जगह जाना चाहते हैं और घूमने के लिए कितना बजट रखा गया है। इसकी जानकारी पर्यटन निगम को ई-मेल shimla@hptdc.in पर देनी होगी। पर्यटन निगम के अधिकारी इस जानकारी के आधार पर प्रोग्राम बनाकर वापस ई-मेल करेंगे।

साहसिक गतिविधियां भी कर सकेंगे
हिमाचल घूमने के अलावा सैलानी यहां साहसिक गतिविधियों का मजा भी उठा सकेंगे। पर्यटन निगम के अधिकारी ट्रैकिंग, हाइकिंग, माउंटेन बाइकिंग, रॉक क्लाइमिंग और राफ्टिंग करने का बंदोबस्त भी करेंगे। प्रोग्राम के तहत इन गतिविधियों का उल्लेख भी करना होगा।

सुविधा देने को बनाई है योजना
पर्यटन विकास निगम के उपाध्यक्ष हरीश जनारथा ने बताया है कि सैलानियों की सहूलियत के लिए यह योजना तैयार की गई है। निगम के अधिकारियों से संपर्क कर लोग अपने प्रोग्राम को और अधिक रोचक बना सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें