फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस 10 रुपए देकर गोल्फ कार्ट में घूमिए शिमला

विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी शिमला के प्रतिबंधित मार्गों पर गोल्फ कार्ट चलाने की तैयारियों ने जोर पकड़ लिया है। बैटरी आधारित गाड़ियां चलाने की इच्छुक कंपनियों से नगर निगम ने 27 जनवरी तक टेंडर आमंत्रित किए हैं। मंगलवार को टेंडर आमंत्रित करने की आधिकारिक सूचना जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन


मार्च से राजधानी के प्रतिबंधित मार्गों पर गोल्फ कार्ट चलाना प्रस्तावित है। सितंबर में सिर्फ एक कंपनी द्वारा टेंडर भरने से योजना सिरे नहीं चढ़ी थीं। बीते दिनों इसी मामले को लेकर नगर निगम आयुक्त पंकज राय की अगुवाई में तीन सदस्यीय दल ने आगरा में ताजमहल कॉरिडोर का निरीक्षण किया था। ताजमहल में गोल्फ कार्ट चलती है।

नगर निगम ने गोल्फ कार्ट चलाने के रूट भी तीन से बढ़ाकर चार कर दिए हैं।

अब यहां भी चलेगा गोल्फ कार्ट

अब नवबहार से लेकर रिज मैदान स्थित चर्च, छोटा शिमला से लिफ्ट, बालूगंज से सीटीओ चौक और संजौली से पुलिस चौकी लक्कड़ तक रूट कर दिए हैं। नवबहार से चर्च तक का रूट नया जोड़ा है। इसके अलावा छोटा शिमला से यूएस क्लब के रूट को बढ़ाकर लिफ्ट तक कर दिया है।

गोल्फ कार्ट का किराया प्रति सवारी दस रुपये तय किया है। गोल्फ कार्ट का किराया भी इलेक्ट्रानिक टिक्टिंग मशीन से काटा जाएगा। एटीएम कार्ड से स्वैप कर भी लोग किराए का भुगतान कर सकेंगे। शहर के प्रतिबंधित मार्गों पर अगर गोल्फ कार्ट चलती है तो लोगों को बड़ी सुविधा मिलेगी।

राजधानी में गोल्फ कार्ट चलाने के लिए तीन कंपनियों ने इच्छा जताई है। कर्मा कंपनी, वॉल मैक इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड और जेके इंडिया फैब्स ने गोल्फ कार्ट चलाने के लिए नगर निगम प्रशासन से संपर्क किया है। टेंडर अवार्ड होने वाली कंपनी को ठेके पर काम सौंपा जाएगा। जल्द ही लोगों को यह सुविधा मुहैया करवाने का एमसी प्रयास करेगा।
विज्ञापन

बैटरी आधारित वाहन है गोल्फ कार्ट

गोल्फ कार्ट बैटरी आधारित वाहन है। पर्यावरण संरक्षण के लिए नगर निगम ने शहर के प्रतिबंधित मार्गों पर बैटरी चलित गोल्फ कार्ट चलाने का फैसला लिया है। सितंबर महीने में हुई बिड में सिर्फ एक कंपनी ने हिस्सा लिया था। एक कंपनी के आवेदन पर टेंडर अवार्ड नहीं होता है। ऐसे में मामला लटक गया था। अब दोबारा कवायद शुरू होने से गोल्फ कार्ट के जल्द चलने की उम्मीद है।

कंपनियों से हुई है बात : चौहान
महापौर संजय चौहान का कहना है कि तीन कंपनियों से गोल्फ कार्ट चलाने को लेकर बात हुई है। हम आश्वस्त हैं कि मार्च से शहर में गोल्फ कार्ट चल पड़ेगी। मंगलवार को टेंडर आमंत्रित किए जाएंगे। कवायद शुरू कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें