फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल के दो आईएएस अफसरों को आईएएस प्रशिक्षण में गोल्ड मेडल

Sat, 26 Mar 2016 09:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
प्रदेश के पांच अफसर हैदराबाद में आईएएस का प्रशिक्षण लेने गए थे। - फोटो : डेमो पिक
विज्ञापन
हिमाचल के दो आईएएस अफसरों अमरजीत सिंह और चंद्रप्रकाश वर्मा ने हैदराबाद में आयोजित आईएएस प्रशिक्षण में गोल्ड मेडल जीता है। डेढ़ महीने के लिए प्रदेश के पांच अफसर हैदराबाद में आईएएस का प्रशिक्षण लेने गए थे। प्रदेश सरकार के सचिव कार्मिक अमरजीत सिंह और निदेशक विजिलेंस एवं विशेष सचिव गृह चंद्र प्रकाश वर्मा को ग्रुप डिस्कशन में अव्वल रहने पर गोल्ड मेडल मिला है।
विज्ञापन


देश भर के साठ आईएएस अफसरों को हैदराबाद में करीब डेढ़ महीने तक प्रशिक्षण दिया गया। हिमाचल से प्रशिक्षण में पांच अफसर शामिल हुए। अन्य अफसरों में निदेशक प्राथमिक शिक्षा डॉ. राजकृष्ण परुथी, निदेशक टीसीपी संदीप कुमार और बंदोबस्त अधिकारी विनोद शामिल रहे।

राज्य सहकारी बैंक के प्रबंध निदेशक गोपाल शर्मा 28 मार्च से प्रशिक्षण के लिए जाएंगे। उपायुक्त शिमला रोहन ठाकुर को बैंक के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। प्रशिक्षण प्राप्त कर लौटे पांचों अफसरों को अब आईएएस का दर्जा मिल गया है। संभावित है कि जल्द ही प्रदेश की अफसरशाही में विभागों का फेरबदल होगा।
विज्ञापन


प्रशिक्षण में देश भर से शामिल हुए अफसरों को श्रीलंका का दौरा भी करवाया गया। सुबह छह बजे योग से सत्र शुरू होकर शाम आठ बजे तक अफसरों की कक्षाएं लगाई गईं। 21 मार्च को अफसरों की परीक्षा ली गई। प्रदेश से गए सभी अफसर परीक्षा में उत्तीर्ण रहे। वीरवार को सभी अफसर शिमला लौटे। शनिवार को सभी ने ऑफिस ज्वाइन किया।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें