फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

द्वेष मुक्त हृदय में वास करते हैं भगवान

Wed, 23 Jul 2014 08:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल मंडी के कोठी गांव में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन कथावाचक राजेंद्र शर्मा ने कहा कि काम, क्रोध, मोह, ईर्ष्या, द्वेष से मुक्त हृदय में परमात्मा वास करते हैं।
विज्ञापन


जीव चाहे कितना ही संत, योगी, क्यों न हो जाए, फिर भी विकार रह जाते हैं। इसलिए भोगों पर नियंत्रण रखना चाहिए। कहा कि मानव मात्र को अपनी जिह्वा, श्रोत्रद्वार पर नियंत्रण रखना चाहिए।

परमात्मा कहीं दूर नहीं वह इंसान के भीतर है। अज्ञान और माया की दीवार के चलते आत्मा का परमात्मा से साक्षात्कार नहीं हो पाता। इसलिए अज्ञान और माया के परदे को हटाने के लिए भगवत भजन ही केवल मात्र ऐसा साधन है,जिससे जीव परमात्मा का सानिध्य प्राप्त कर सकता है।
विज्ञापन


राजा परीक्षित का प्रसंग सुनाते हुए कथा व्यास ने कहा कि मनुष्य को कर्मों का फल हमेशा भोगना पड़ता है। संस्कारों के बिना एक सभ्य,सदाचारी मनुष्य होने की कल्पना भी नहीं की जा सकती।

बुधवार के कथा प्रसंग में श्रीकृष्ण जन्म के सुंदर वृत्तांत का वर्णन होगा। श्रीमद् भागवत कथा के आयोजन की पूर्णाहुति शुक्रवार को होगी। इस दिन भंडारा भी लगेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें