फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोबिंदसागर झील का पानी खतरे के निशान से पार, भाखड़ा के फ्लड गेट उठे, बाढ़ का खतरा

Tue, 20 Aug 2019 05:00 AM IST
Krishan Singh अशोक चोपड़ा, अमर उजाला, नंगल
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल के ऊपरी क्षेत्रों में हो रही भारी बारिश व बादल फटने की घटनाओं से भाखड़ा डैम के फ्लड गेट आठ फीट तक उठा दिए गए हैं। सोमवार सुबह बीबीएमबी ने छह फीट तक ही फ्लड गेट उठाए थे, लेकिन पानी बढ़ने से तीन बजे आठ फीट तक गेट उठाने का निर्णय लिया गया।

विज्ञापन




इसके चलते पंजाब और हिमाचल के सीमावर्ती इलाकों में बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। झील में बीबीएमबी के अनुमान से कहीं अधिक पानी आने से डैम का जलस्तर खतरे के निशान 1680 फीट के बाद 1681 फीट के स्तर को भी पार कर गया।

भाखड़ा डैम के तेजी से बढ़ते जलस्तर को देखते हुए बीबीएमबी ने बीते दिनों के मुकाबले चारों फ्लड गेट के माध्यम से दो गुना अधिक पानी छोड़ना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो सतलुज दरिया के किनारे बसे गांव वासियों को सुरक्षित स्थानों की ओर जाने के निर्देश जारी किए गए हैं। प्रशासन भी हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है।

विज्ञापन

ऐसा रहा पानी का उतार-चढ़ाव 

- फोटो : अमर उजाला
बीबीएमबी के अनुसार आज सुबह 11 बजे तक भाखड़ा डैम में 1 लाख 30 हजार 973 क्यूसेक पानी दर्ज किया गया। इससे डैम का जलस्तर खतरे के निशान 1680 को पार कर 1681.08 फीट तक जा पहुंचा।

बीते दिन तक फ्लड गेटों से 19000 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा था। इसे अब 40 हजार क्यूसेक कर दिया गया है जबकि टरबाइनों के माध्यम से 34728 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है।

नंगल डैम से निकलने वाली नंगल हाईडल, श्री आनंदपुर साहिब हाईडल व सतलुज दरिया उफान पर है। नंगल डैम से नंगल हाईडल में 12,350, श्री आनंदपुर साहिब हाईडल नहर में 10,150 जबकि सतलुज दरिया में 52 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया।

प्रशासन ने किया बाढ़ ग्रस्त गांवों का दौरा
नंगल डैम से सतलुज दरिया में छोड़े जाने वाले पानी के चलते श्री आनंदपुर साहिब के गांवों चंदपुर, हरियाल, लोधीपुर आदि गांवों का कमिश्नर रूपनगर राहुल तिवारी, उपायुक्त सुमित जारगल व एसडीएम कन्नू गर्ग ने दौरा कर हालात का जायजा लिया व अधिकारियों व ग्रामीणों को दिशा निर्देश जारी किए।

लोगों में फ्लड गेटों की फोटो खींचने की होड़
सुरक्षा कारणों से भाखड़ा डैम के फोटो खींचने पर मनाही है लेकिन इसके बावजूद लोगों में भाखड़ा डैम के खुले गेटों की फोटो खींचने के अलावा वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर वायरल करने की होड़ सी लगी हुई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें