बांटे गए इश्तेतार में बिहार निवासी सुकरा ठेकेदार और बुद्धिमान नामक व्यक्तियों को आयोजक बताया गया है। दो और तीन अक्तूबर को आयोजन देव राज नेगी खेल स्टेडियम कल्पा में प्रस्तावित किया गया है।
जिला किन्नौर के खेल अधिकारी गंगा नेगी ने कहा कि उन्होंने प्रतियोगिता के इश्तेतार देखे हैं। पशु-पक्षियों को इनाम में रखना खेल के नियमों में नहीं आता। यह कानूनी अपराध है।
ऐसे किसी आयोजन को कल्पा स्थित देवराज नेगी स्टेडियम में कराने की अनुमति नहीं दी जाएगी। फुटबॉल प्रतियोगिता के आयोजक शुकरा ने कहा कि प्रशासन ने अभी तक अनुमति नहीं दी है। अनुमति के बाद ही आयोजन किया जाएगा।