फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाहौल में हिमखंड गिरने से दबा बुजुर्ग, मौत

Tue, 14 Jan 2020 11:49 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/कुल्लू
विज्ञापन
avalanche - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाहौल में बर्फबारी के बीच हिमखंड गिरने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई है। लाहौल के प्यासो गांव में यह हादसा हुआ है, जब बुजुर्ग गांव से दूर दोघरे में पशुओं को चारा देने गया था। तभी पहाड़ी से हिमखंड आने से बुजुर्ग इसकी चपेट में आ गया और हिमखंड में दबने से मौत हो गई। घाटी में हो रही भारी बर्फ के बीच अब हिमखंड गिरने लगे हैं जिससे लोगों में दहशत का माहौल है।

विज्ञापन


वहीं सोमवार को लाहौल की चिनाब नदी पर हिमखंड आने से नदी का बहाव पांच घंटे तक रूका रहा। लाहौल के केलांग में अभी तक 70 सेंमी बर्फ रिकार्ड की गई है। दारचा में 90, उदयपुर में 40, कोकसर में 60 और रोहतांग में 200 सेंटीमीटर ताजा बर्फबारी रिकॉर्ड की गई। जिससे बिजली, पानी, इंटरनेट और सड़कें पूरी तरह से ठप हो गई हैं। कुल्लू घाटी में फिर से बर्फबारी हुई है। सोलंगनाला, जलोड़ी दर्रा के साथ ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने से जनजीवन प्रभावित हो गया है। प्रशासन ने पर्यटकों और आम लोगों को अलर्ट किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें