एक एमबी से ज्यादा का न हो दस्तावेज
आवेदकों को फोटो, पिछली कक्षा की मार्कशीट, आवासीय पते का प्रमाण और अन्य आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे। दस्तावेज एक एमबी से अधिक न हों, अन्यथा आवेदन अस्वीकार कर दिया जाएगा।
दृष्टिबाधित के लिए दो विशेष छात्रवृत्तियां
इस बार भी दो दृष्टिबाधित विद्यार्थियों को विशेष छात्रवृत्ति दी जाएगी। ऐसे अभ्यर्थी परीक्षा में सहायक ला सकते हैं, जो उससे नीचे की कक्षा का होना चाहिए। सहायक को स्कूल का आई कार्ड लाना जरूरी होगा। विद्यार्थी फॉर्म भरते समय इस बात का ध्यान रखें कि एक मोबाइल नंबर से केवल एक ही फॉर्म भरा जा सकता है।
बीपीएल परिवारों को दी जाएगी प्राथमिकता
बीपीएल कार्ड धारक परिवार के बच्चों को प्राथमिकता दी जाएगी। आठवीं में पढ़ने वाले और बारहवीं उत्तीर्ण कर चुके छात्र आवेदन करने के लिए पात्र नहीं हैं। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। 2023 में आयोजित की गई अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा में एक लाख से अधिक विद्यार्थी शामिल हुए थे और उनमें से सफल 44 विद्यार्थियों के बीच छात्रवृत्ति के रूप में 27.5 लाख रुपये वितरित किए गए थे।
आवेदन फॉर्म भरने के लिए इनमें से किसी भी लिंक पर क्लिक करें
https://www.amarujala.com/atul-maheshwari-chhatravritti-2024
https://amarujalafoundation.org/
https://www.amarujala.com/