फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1.70 लाख में किया था लड़की का सौदा, गुस्साए लोगों ने सरेबाजार पीटा

Tue, 29 Nov 2016 11:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला/शिलाई (सिरमौर)
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल के सिरमौर जिले के शिलाई क्षेत्र में शादी के नाम पर बेटियों के सौदों पर ग्रामीण गुस्से में हैं। तीन दिन पहले बिचौलिए समेत हरियाणा के तीन लोग शिलाई की बकरास पंचायत में सौदा करने एक घर में पहुंचे।
विज्ञापन


इसकी भनक लगते ही लोग लड़की के घर में आ धमके और तीनों की जमकर पिटाई कर दी। ग्रामीण उन्हें पीटते-पीटते बकरास बाजार ले आए। यहां सौदा करने आए दो लोगों ने भीड़ के सामने कबूल किया कि वे बिचौलिए के माध्यम से यहां शादी की बात करने आए थे।

उन्होंने माना कि शादी करवाने की एवज में एक लाख, 70 हजार रुपये में सौदा तय हुआ था। इसके लिए बिचौलिए ने पहले ही 50 हजार रुपये ले लिए थे। लड़की की पहचान खुलने के डर से ग्रामीणों ने उसे छोड़ दिया। बताया जा रहा है कि इसकी सूचना लोकल पुलिस को भी लग गई थी, लेकिन शिकायत न आने पर उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन

विधानसभा में गूंजेगा मामला, बिंदल ने मांगा जवाब

धर्मशाला में विधानसभा के शीत सत्र में सिरमौर की बेटियों की तस्करी का मामला गूंजेगा। नाहन के विधायक डॉ. राजीव बिंदल ने प्रदेश सरकार से इसका जवाब मांगा है। उन्होंने 18 दिसंबर से शुरू होने वाले विधानसभा सत्रों के लिए तैयार की गई प्रश्नावली में शिलाई से जुड़े मामले के अलावा कुछ अन्य मामले भी शामिल किए हैं।

बता दें कि ‘अमर उजाला’ ने 21 नवंबर के अंक में ‘शादी के नाम पर सिरमौर से बेटियों की तस्करी’ शीर्षक से प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी। सरकारी एजेंसी की रिपोर्ट के बाद जिला प्रशासन मान चुका है कि शिलाई के 141 गांवों की करीब एक हजार लड़कियों की शादियां बाहरी राज्यों में हुईं हैं।

खबर पर केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने प्रदेश सरकार से रिपोर्ट तलब की है। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग भी इसकी जांच कर रहा है। अमर उजाला की मुहिम का साथ देते हुए अब ग्रामीण भी सजग हो गए हैं। भनक लगते ही ऐसे मामलों को रोकने के लिए आगे आ रहे हैं।  

रिकार्ड खंगालने शिलाई आएंगी महिला आयोग अध्यक्ष

शादी के नाम पर बेटियों की कथित तस्करी मामले की जांच को बुधवार को राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष जैनब चंदेल खुद शिलाई के दौरे पर आ रही हैं। वे मामले से जुड़ा रिकार्ड खंगालेंगी और इसकी रोकथाम को उचित दिशा निर्देश देंगी।

खुद इसकी पुष्टि करते हुए उन्होंने कहा कि वे इस मामले को हरियाणा महिला आयोग से भी उठाएंगी। अमर उजाला में इस मामले को प्रमुखता से उठाए जाने के बाद महिला आयोग ने कड़ा संज्ञान लिया है। उपायुक्त बीसी बडालिया ने बताया कि एसडीएम शिलाई से इस मामले की पूरी रिपोर्ट मांगी गई है।
विज्ञापन

डीजीपी बेखबर, पुलिस करेगी तस्करी मामले की जांच

सबसे गंभीर बात यह है कि हिमाचल के डीजीपी संजय कुमार ऐसी घटनाओं से इंकार कर रहे हैं। उनका मानना है कि मीडिया पुरानी घटनाओं को बढ़ा-चढ़ा कर पेश कर रहा है। ऐसे में सूबे की पुलिस का मुखिया सत्यता जानने के बजाय मामले को ही झूठा करार देने में लग जाएं तो प्रदेश की बेटियों को पुलिस से न्याय की उम्मीद करना ही बेमानी होगा।

पुलिस करेगी तस्करी मामले की जांच, हरियाणा भी जाएगी
शिलाई इलाके में बेटियों की कथित तस्करी के मामले की जिला पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। एएसपी विनोद धीमान ने बताया कि बाहरी राज्यों में हुई बेटियों की शादियों के आंकड़ों के आधार पर पुलिस न केवल शिलाई बल्कि हरियाणा में जाकर भी जांच करेगी।

बाकायदा शिलाई प्रशासन से इस मामले से जुड़े आंकड़े मांगे हैं। स्थानीय लोगों का सहयोग भी लिया जाएगा। इसमें देखा जाएगा कि शादियों में पैसों को लेनदेन तो नहीं हुआ है। बिचौलियों को भी ढूंढा जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें