इलाके में एक छात्रा ने पेड़ से फंदा लगाकर जान दे दी है। मामला हिमाचल के कांगड़ा जिले के रछयालू क्षेत्र का है। यहां जंगल में कुछेक लोगों ने एक लड़की को पेड़ से लटके देखा। यह लड़की पिछले दो दिन से लापता थी।
डीएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि छात्रा जमा दो में पढ़ती थी और पिछले दो दिन से लापता थी। जंगल में लड़की के पेड़ से लटके होने की सूचना गांव के पंच ने उसके परिवार वालों को दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का दौरा किया। पुलिस के मुताबिक परिजनों ने बताया कि उनकी बेटी कुछ समय से बीमार थी और मानसिक रूप से परेशान थी।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। डीएसपी ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।