चंबा के मैहला में 17 साल की युवती ने अपने कमरे में दुपट्टे से फंदा लगाकर जान दे दी। जानकारी के अनुसार मंगलवार को युवती खाना खाने के बाद अपने कमरे में गई।
इसके बाद लड़की ने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वहीं, पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। एसपी चंबा डॉ. मोनिका ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।