कुछ अज्ञात लोगों ने नवजात बच्ची को एक बोरी में भरकर सड़क किनारे फेंक दिया। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर लोग यहां पहुंचे। बोरी खोली तो सभी दंग रह गए। इसमें से एक बच्ची बरामद की गई। फिलहाल बच्ची को अस्पताल में उपचार चल रहा है।
मामला हिमाचल के जिला लाहौल स्पीति का है। यहां लाहौल-स्पीति के जिला मुख्यालय केलांग में एक नवजात बच्ची मिली है। पुलिस ने बच्ची को लोअर केलांग में सड़क के नीचे एक बोरी के भीतर से बरामद किया है। केलांग पुलिस ने केस दर्जकर छानबीन शुरू दी है।
मिली जानकारी के अनुसार सड़क के नीचे फेंकी गई बोरी की सूचना किराएदारों ने अपने मकान मालिक किशन लाल को दी। कृषि विभाग केलांग में बतौर कृषि प्रसार अधिकारी किशन लाल ने इसकी सूचना पुलिस को दी।