फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर जाम में फंसी बस में मासूम ने तोड़ा दम

Mon, 19 Aug 2019 07:09 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, स्वारघाट(बिलासपुर)
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

भारी बारिश के कारण शनिवार रात से बंद नेशनल हाईवे ने एक मासूम की जान ले ली। मासूम का परिवार हिमाचल के मंडी जिला में मेहनत मजबूरी करने जा रहा था। इसी दौरान शनिवार रात को भारी बारिश के कारण चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे बंद हो गया जिस कारण सैकड़ों गाड़ियां जाम में फंस गईं।

विज्ञापन


इसी कड़ी में उक्त लोगों की बस भी स्वारघाट के पास रात को रुक गई। बताया जा रहा है कि बच्ची को गोद में ही सुलाया था लेकिन सुबह जब बच्ची उठी नहीं तो वह दम तोड़ चुकी थी। बस रविवार सुबह से स्वारघाट में खड़ी थी। इसी दौरान सोमवार सुबह मासूम ने दम तोड़ दिया।  

जानकारी के अनुसार मृतक बच्ची का नाम केतकी पुत्री परमेरी निवासी बहादरपुर यूपी बताया जा रहा है। बाद में स्वारघाट कस्बे के स्थानीय लोगों की मदद से मृतक अढ़ाई साल की बच्ची को स्वारघाट के समीप बल्लियां स्थान में श्मशान घाट में जाकर दफना दिया गया है।
विज्ञापन


बता दें कि परमेरी अपनी पत्नी और चार बच्चों के साथ जिला मंडी हिमाचल प्रदेश की तरफ मेहनत मजदूरी के लिए जा रहा था कि रास्ते मे यह वाक्या पेश आया। ये भी पता चला है कि आर्थिक तौर पर कमजोर होने के कारण प्रभावित परिवार के पास न ही तो किराया था और न ही खाने के लिए पैसे बचे थे।
विज्ञापन


इसके चलते ही स्थानीय लोगों ने उन्हें 3500 रुपये की आर्थिक सहायता दी है। बच्ची को दफनाने के बाद परिवार स्वारघाट से मुड़कर वापस यूपी चला गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें