फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल के प्रमुख स्थानों की जियो टैगिंग शुरू, पर्यटकों को गूगल बताएगा सही पता

Sun, 16 Dec 2018 01:43 PM IST
अरविन्द ठाकुर खेमराज शर्मा, अमर उजाला, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल में पसंदीदा लोकेशन को पता लगाने के लिए गूगल मैप पर सटीक जानकारी मिलेगी। पर्यटकों की सुविधा को ध्यान में रखकर प्रदेश के हिल स्टेशन ही नहीं, होटल, रेस्तरां और अस्पताल जैसे महत्वपूर्ण स्थानों की जियो टैगिंग की जा रही है। निजी स्तर पर जियो टैगिंग पहले भी होती रही है लेकिन, गूगल मैप पर टैगिंग को सटीक और प्रमाणिक रूप से अंजाम दिया जाएगा।

विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं पर्यावरण परिषद ने राजधानी शिमला से जियो टैगिंग शुरू कर दी है। इसके बाद गूगल मैप को पर्यटन विभाग की वेबसाइट से लिंक किया जाएगा। शिमला के बाद पूरे प्रदेश में जियो टैगिंग की जाएगी। अमूमन गूगल मैप पर हुई जियो टैगिंग सटीक नहीं होती।

जिससे मंजिल तक पहुंचने में लोगों को परेशानी होती है। खासकर पर्यटक परेशान होते हैं, जिन्हें स्थानीय लोकेशन की जानकारी नहीं होती। परिषद के वैज्ञानिक बृजेश का कहना है कि शिमला जिला में जियो टैगिंग का कार्य शुरू हो चुका है। बाद में इसे पूरे प्रदेश में किया जाएगा।       
विज्ञापन


गूगल पर दी गई लोकेशन नहीं होती हर समय सही      
हिमाचल प्रदेश विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं पर्यावरण परिषद के वैज्ञानिकों की मानें तो गूगल में दी गई हर लोकेशन सही नहीं होती। कभी-कभी सही जानकारी न मिल पाने से बाहरी राज्यों से आने वाले पर्यटक अपने रास्तों व लोकेशन को लेकर भटक जाते हैं। ऐसे में हिमाचल में आने वाले पर्यटक परेशान होते हैं। इसी को देखते हुए अब होटल, रेस्तरां, अस्पताल, दुकान सहित अन्य जरूरी गंतव्यों की जियो टैगिंग की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें