फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GNM Admission: जीएनएम कोर्स के लिए अयोग्य 41 अभ्यर्थियों के आवेदन रद्द, मेरिट के आधार पर मिलेगा दाखिला

Mon, 21 Aug 2023 10:33 AM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, जाहू (हमीरपुर)

सार

प्रदेशभर में जीएनएम कोर्स के छह सरकारी और 39 निजी संस्थान हैं। सरकारी संस्थानों में 160 और निजी संस्थानों में जीएनएम कोर्स की 726 सीटें हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तीन वर्षीय जीएनएम (जनरल नर्सिंग एंड मिड वाइफरी) कोर्स के लिए प्रदेशभर से 1263 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। इनमें से 41 अयोग्य अभ्यर्थियों के आवेदन रद्द हो गए हैं। हिमाचल प्रदेश नर्सिज रजिस्ट्रेशन काउंसिल की ओर से जीएनएम कोर्स के लिए 20 जुलाई तक आवेदन मांगे गए थे। आवेदन के साथ प्रमाणपत्रों की जांच के लिए मेडिकल शिक्षा और रिसर्च निदेशालय शिमला की ओर से कमेटी के माध्यम से जांच की गई।

विज्ञापन


आवेदन फार्म के साथ जिन्होंने पूरे प्रमाणपत्र या फिर फीस जमा नहीं करवाई थी, उनके आवेदन रद्द कर दिए गए हैं। हिमाचल प्रदेश के 45 जीएनएम प्रशिक्षण संस्थानों में 886 छात्राओं को संस्थान में नर्सिंग का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रदेशभर में जीएनएम कोर्स के छह सरकारी और 39 निजी संस्थान हैं।

सरकारी संस्थानों में 160 और निजी संस्थानों में जीएनएम कोर्स की 726 सीटें हैं। जीएनएम एक ऐसा कोर्स है, जिसमें विज्ञान, कला और वाणिज्य संकाय के अभ्यर्थी भी दाखिला ले सकते हैं। अभ्यर्थी जमा दो कक्षा में 40 फीसदी अंकों के साथ पास होना चाहिए। आयु 17 से 35 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है।
विज्ञापन


मेडिकल शिक्षा और रिसर्च निदेशालय के अधिकारी अनिल ने बताया कि कमेटी ने जिन अभ्यर्थियों ने पूरे प्रमाणपत्र या अन्य दस्तावेज संलग्न नहीं किए थे उन्हें रद्द कर दिया गया है। वेबसाइट पर रद्द किए गए अभ्यर्थियों की सूची डाल दी गई है। जमा दो के अंकों के आधार पर ही अभ्यर्थियों की मेरिट बनाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें