फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: चुनाव आयोग के आदेशों पर राकेश कंवर से वापस लिया जीएडी, ओंकार को गृह और विजिलेंस का अतिरिक्त जिम्मा

Tue, 19 Mar 2024 06:08 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

चुनाव आयोग के आदेशों के बाद आईएएस अधिकारी राकेश कंवर को सचिव सामान्य प्रशासन के पद से हटा दिया गया है।
विज्ञापन
आईएएस अधिकारी राकेश कंवर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चुनाव आयोग के आदेशों के बाद आईएएस अधिकारी राकेश कंवर को सचिव सामान्य प्रशासन विभाग के पद से हटा दिया गया है। इस संबंध में मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना की ओर से आदेश जारी किए गए हैं। राकेश कंवर वर्तमान में सचिव शिक्षा, पशुपालन और भाषा, कला और संस्कृति के पद पर तैनात है। उनके पास सचिव सूचना एवं जनसंपर्क, एसएडी, एसडब्ल्यूडी और संसदीय मामले विभाग का अतिरिक्त कार्यभार है। इससे पहले सोमवार को आईएएस अधिकारी अभिषेक जैन को गृह सचिव पद से हटाया गया था। 

विज्ञापन


अतिरिक्त मुख्य सचिव ओंकार शर्मा को सौंपा गृह विभाग का जिम्मा
 प्रदेश सरकार ने अतिरिक्त मुख्य सचिव ओंकार शर्मा को गृह एवं विजिलेंस विभाग का जिम्मा सौंप दिया है। मंगलवार को कार्मिक विभाग की ओर से इस बाबत अधिसूचना जारी की गई। मुख्यमंत्री कार्यालय में नियुक्ति के चलते सोमवार को आईएएस अधिकारी अभिषेक जैन को गृह एवं विजिलेंस सचिव के पद से हटाया गया था। नया गृह सचिव नियुक्त करने के लिए राज्य सरकार ने चुनाव आयोग को तीन अफसरों के नामों का पैनल भेजा था। अतिरिक्त मुख्य सचिव ओंकार शर्मा के पास जल शक्ति और जनजातीय विकास विभाग, राजस्व और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष का भी कार्यभार रहेगा। उधर, सचिव सामान्य प्रशासन विभाग की नियुक्ति के लिए भी सरकार आयोग को पैनल भेजने की तैयारी में जुट गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें