फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में महंगा हुआ गैस सिलेंडर, जानिए नए रेट

Thu, 02 Jun 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश में घरेलू गैस सिलेंडर 22 रुपये महंगा हो गया है।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश में घरेलू गैस सिलेंडर 22 रुपये महंगा हो गया है। जून महीने में गैस सिलेंडर लेने के लिए उपभोक्ताओं को 602 रुपये खर्च करने पड़ेंगे। शिमला शहर में होम डिलीवरी के लिए उपभोक्ताओं को 50 रुपये अतिरिक्त चुकाने पड़ेंगे।
विज्ञापन


उपभोक्ताओं को कुल 652 रुपये चुकाने पड़ेंगे। पहल योजना (डीबीटीएल) से जुड़ चुके उपभोक्ताओं को केंद्र सरकार करीब 140 रुपये की सब्सिडी बैंक खाते में लौटाएगी। गैस सब्सिडी छोड़ चुके उपभोक्ताओं को वैट का छह रुपये अतिरिक्त शुल्क भी चुकाना पड़ेगा।

सब्सिडी योजना से नहीं जुड़ने वालों को 608 रुपये में गैस सिलेंडर मिलेगा। उधर, कामर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 36 रुपये बढ़े हैं। इस महीने 1134 रुपये में कामर्शियल गैस सिलेंडर मिलेगा। 100 रुपये के डिलीवरी चार्जिज अतिरिक्त देने होंगे। पहली जून से पूरे प्रदेश में गैस सिलेंडरों के नए दाम लागू होंगे।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

मार्च 2017 तक इतने सिलेंडरों पर मिलेगी सब्सिडी

मार्च 2017 तक उपभोक्ताओं को सब्सिडी पर 12 गैस सिलेंडरों का कोटा मिलेगा।
अप्रैल 2016 से लेकर मार्च 2017 तक उपभोक्ताओं को सब्सिडी पर 12 गैस सिलेंडरों का कोटा मिलेगा। कोटे के सिलेंडर समाप्त करने वालों से बाजार कीमत वसूली जाएगी। हिमाचल में करीब डेढ़ लाख लाख उपभोक्ताओं की गैस सब्सिडी बंद है।

दस लाख रुपये की सालाना आय वालों की केंद्र सरकार ने सब्सिडी बंद कर दी है। इसके दायरे में प्रदेश के कई वरिष्ठ आईएएस, आईपीएस, आईएफएस, एचएएस, एचपीएस, डाक्टर, क्लास वन और क्लास टू अफसर आ रहे हैं।

इसके अलावा हजारों उपभोक्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर गैस सब्सिडी स्वयं भी छोड़ दी है। प्रदेश में करीब 14 लाख रसोई गैस सिलेंडर उपभोक्ता हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें