फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में गीले कचरे के लिए लगेंगे प्लांट

विज्ञापन
विज्ञापन
शौचालयों में मिलेंगे सेनेटरी पैड, स्वच्छता सर्वेक्षण पर बुलाई बैठक में लिए अहम फैसले
विज्ञापन

क्रॉसर
आईजीएमसी, सब्जी मंडी और एचपीयू ढली सब्जी मंडी में लगेंगे वेट वेस्ट प्लांट
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी में रिज, मालरोड समेत कोर एरिया के सार्वजनिक शौचालयों में अब सेनेटरी पैड भी उपलब्ध करवाए जाएंगे। नगर निगम शहर के शौचालयों में पहली बार सस्ते रेट पर सेनेटरी पैड की सुविधा देने जा रहा है। पहले चरण में 15 शौचालयों में इसकी सुविधा दी जाएगी।
आगामी स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर मंगलवार को आयुक्त आशीष कोहली की अध्यक्षता में हुई स्वास्थ्य शाखा की बैठक में कई अहम फैसले लिए हैं। बैठक के दौरान शहर में निकलने वाले गीले कचरे के निष्पादन के लिए प्लांट लगाने का भी फैसला लिया गया। इस गीले कचरे से खाद तैयार होगी। हाल ही में आए स्वच्छता सर्वेक्षण के रिजल्ट में नगर निगम इस श्रेणी में पिछड़ गया था। शहर में गीले कचरे के निपटान के लिए कोई प्लांट न होने के कारण रैंकिंग में कम नंबर मिले।
विज्ञापन

अब निगम चार छोटे-बड़े प्लांट लगाने की तैयारी कर रहा है। इनमें सबसे बड़ा पांच टन का प्लांट आईजीएमसी के पास लगेगा। इसके अलावा सब्जी मंडी, ढली सब्जी मंडी और एचपीयू में भी एक-एक टन के छोटे प्लांट लगाने की योजना है। इन प्लांट का संचालन कंपनी के माध्यम से किया जाएगा। नगर निगम अपने फंड से यह प्लांट लगाएगा। नगर निगम आयुक्त आशीष कोहली ने कहा कि गीले कचरे के लिए शहर में वेट वेस्ट प्लांट लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

शहर के 25 बड़े होटलों को नोटिस
नगर निगम शहर में 25 बड़े होटलों को नोटिस भी जारी करने जा रहा है। यह वह होटल हैं जिनसे रोजाना सौ किलो यानि एक क्विंटल से अधिक गीला कचरा निकलता है। नियमानुसार सौ किलो से अधिक गीला कचरा निकालने वाले होटलों का अपना वेट वेस्ट प्लांट होना अनिवार्य है। नगर निगम पहले भी इन होटलों को अपना प्लांट लगाने के लिए कह चुका है। लेकिन होटल जगह की कमी का हवाला देकर प्लांट नहीं लगा रहे। शहर में कुल 350 से अधिक होटल हैं। इनमें 25 तो ऐसे हैं जिनसे रोजाना एक क्विंटल से अधिक गीला कचरा निकलता है।
बैठक में यह फैसले लिए गए
रिज और मालरोड की तरह सार्वजनिक स्थानों पर लगेंगे कूड़ेदान
शहर में फिर शुरू होगी गीला सूखा कचरा अलग उठाने की मुहिम
लोग स्वच्छता ऐप से कर सकेंगे कूड़े संबंधी शिकायतें, रहेगा चेक
स्मार्ट सिटी से खरीदेंगे 34 नई गाड़ियां, टेंडर प्रक्रिया जल्द पूरा करने के निर्देश
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें