फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनाली के पास जल्द लगेगा कूड़ा निष्पादन संयंत्र: सीएम

Fri, 19 Jul 2019 04:54 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन

 राज्य सरकार पर्यटन स्थलों को साफ-सुथरा और सुंदर बनाए रखने के लिए प्रयासरत है। इसी कड़ी में मनाली के पास एक कूड़ा निष्पादन संयंत्र  लगाया जाएगा। यह जानकारी सीएम जयराम ठाकुर ने मंडी में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में दी। 

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मनाली में हर वर्ष लाखों की संख्या में पर्यटक आते हैं और वहां पर इस कारण काफी कचरा फैलता जा रहा है। इस कचरे का सही ढंग से निष्पादन हो सके, इस दिशा में राज्य सरकार ने प्रयास शुरू कर दिए हैं।

मनाली के पास प्लांट लगाने के लिए सरकार ने कुछ स्थानों का चयन भी किया था, लेकिन वहां पर लोगों ने आपत्ति जताई। अब दूसरी जगह ढूंढी जा रही है। इसके लिए डीसी कुल्लू को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन


वहीं दो स्थानों से निष्पादन प्लांट लगाने का प्रस्ताव आया है, जिस पर भी प्रशासन विचार करेगा। बता दें कि हाल ही में मनाली में पर्यटन सीजन के बाद फैले कूड़े का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसके बाद राज्य सरकार ने इस दिशा में ठोस कदम उठाने की सोची।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें