राजधानी शिमला के गंज बाजार में स्थापित भगवान श्रीगणेश की मूर्ति का शुक्रवार को ठियोग के माईपुल के पास सतलुज नदी में विसर्जन किया गया। इससे पूर्व गणपति सेवा मंडल की ओर से गंज बाजार स्थित एसडी स्कूल के प्रांगण में सुबह 8:30 से 10:30 बजे तक राधा कृष्ण गंज मंदिर के पुजारी उमेश नौटियाल ने पूजा और हवन करवाया। इसके बाद यहां मौजूद भक्तों ने होली खेली। इसके बाद सैकड़ों की तादाद में लोग माईपुल के लिए गाड़ियों और बसों में रवाना हुए।
इस दौरान भगवान गणेश जी के जयकारे लगाए गए। गणपति सेवा मंडल के प्रधान दीपक लाल सूद ने यह जानकारी दी। एसडी स्कूल के प्रांगण में सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ी हुई थी। इस अवसर पर गणपति सेवा मंडल के सचिव संजीव, कोषाध्यक्ष सुनीत गुप्ता, सदस्य जनमंजय, संजय, प्रकाश महाजन, संदीप गुप्ता, विधि चंद समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे। उधर श्री सिद्धि विनायक सेवा मंडल ट्रस्ट मिडल बाजार शिमला ने सुन्नी में 108 गणेश जी की मूर्तियों का विर्सजन किया। राजकुमार अग्रवाल ने यह जानकारी दी।