गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल पांवटा के मेधावी अक्षत सिंघल ने नीट परीक्षा में 867वां आल इंडिया रैंक प्राप्त किया है। प्रधानाचार्या दविंदर कौर साहनी ने बताया कि अक्षत सिंघल ने इसी वर्ष 12वीं की परीक्षा के साथ यह परीक्षा दी थी। बिना किसी कोचिंग उन्होंने नीट में 680 अंक हासिल किए हैं। प्रधानाचार्या ने कहा कि छात्र की इस सफलता का श्रेय निदेशक दिवंगत बीएस सैनी, स्टाफ और अभिभावकों को जाता है।
अक्षत ने कहा कि उनकी सफलता स्कूल के निदेशक दिवंगत बीएस सैनी को एक श्रद्धांजलि है। बिना किसी ट्यूशन के उन्हें परीक्षा सफलता मिली है। बता दें कि गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल के मेधावी छात्र अक्षत सिंगल ने बारहवीं की परीक्षा में भी अक्षत सिंघल 98.6 फीसदी अंक हासिल कर प्रदेश में द्वितीय स्थान और विज्ञान संकाय में प्रथम स्थान हासिल किया था।