फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांधीगिरी : बीबीएन के ट्रक चालकों को पंजाब और हरियाणा में पहनाई जा रही माला

Tue, 09 Jan 2024 07:52 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी (सोलन)

सार

ढेरोंवाल बेरियर और हरियाणा के मंडावाला और कीरतपुर गांव में हिमाचल के ट्रक चालकों को पहले माला डालकर सम्मानित किया जाता है और उसके बाद उन्हें दोबारा सामान न लेकर आने की चेतावनी दी जा रही है।
विज्ञापन
ट्रक चालकों को पहनाई माला। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में ट्रकों की हड़ताल के चलते हिमाचल से पंजाब जाने वाले ट्रक चालकों को पंजाब के ट्रक ऑपरेटर गांधीगिरी से समझा रहे हैं। ढेरोंवाल बेरियर और हरियाणा के मंडावाला और कीरतपुर गांव में हिमाचल के ट्रक चालकों को पहले माला डालकर सम्मानित किया जाता है और उसके बाद उन्हें दोबारा सामान न लेकर आने की चेतावनी दी जा रही है। इससे चालक पंजाब और हरियाणा में ट्रक ले जाने से कतरा रहे हैं। बीबीएन के हर रोज पंजाब और हरियाणा की ओर 500 ट्रक रवाना होते हैं।

विज्ञापन


ट्रक चालक पंजाब व हरियाणा में चालकों की हड़ताल के चलते ट्रक ले जाने में कतरा रहे हैं। चालकों का कहना है कि पंजाब और हरियाणा में ट्रक चालकों ने नए कानून के विरोध में अपने ट्रक खड़े कर दिए हैं। हिमाचल से जो ट्रक वहां जा रहे हैं, उन सभी ट्रकों को ढेरोवाल, पंजाब के कीरतपुर, बद्दी पिंजौर मार्ग पर कीरतपुर गांव में पंजाब और हरियाणा के ट्रक चालक रोक रहे हैं। इन चालकों को फूलों की माला पहनाई जाती है। उन्हें बताया जाता है कि पंजाब में ट्रक चालकों ने अपने ट्रक बंद कर दिए हैं, वह भी अपने ट्रक खड़़े करें। अगर सरकार ने यह कानून वापस नहीं लिए तो चालकों को ड्राइवरी करनी छोड़नी पड़ेगी।

ट्रक यूनियन नालागढ़ के महासचिव दिनेश कौशल ने कहा कि उन्हें शिकायतें मिल रही हैं। अभी तक किसी भी चालक के खिलाफ मारपीट और ट्रक को नुकसान पहुंचाने की सूचना नहीं है। यूनियन इस बारे में हरियाणा के पंचकूला और पंजाब के रोपड़ के एसपी को पत्र लिख कर अवगत कराया जाएगा। इससे यूनियन के किसी भी ट्रक के साथ कोई अनहोनी न हो। बद्दी के एसएसपी मोहित चावला ने कहा कि उन्हें भी ऐसी सूचना मिली है। उन्होंने एसएसपी रोपड़, एसएसपी मोहाली, डीसीपी पंचकूला और पंचकूला के डीसी को भी मैसेज किया है। इसके अलावा हरियाणा के साथ लगते बरोटीवाला और नालागढ़ के थाना प्रभारी को सीमा पर जाकर स्थित का जायजा लेने को कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें