फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: पहाड़ी नाटियों और बॉलीवुड गीतों से गूंजा गेयटी सभागार

विज्ञापन
विज्ञापन
कुपवी छात्र कल्याण संगठन के कार्यक्रम में दी रंगारंग प्रस्तुतियां
विज्ञापन

नाटी किंग कुलदीप ने भी अपनी नाटियों से खूब जमाया रंग
कार्यक्रम में चौपाल विधायक बलबीर वर्मा रहे मुख्य अतिथि
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के गेयटी थियेटर के बहुउद्देशीय हॉल में कुपवी छात्र कल्याण संगठन के सांस्कृतिक कार्यक्रम शान ए चहेता संकल्प का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में युवाओं ने बाॅलीवुड गानों और पहाड़ी नाटियों की प्रस्तुतियों से दर्शकों की वाहवाही लूटी। इस दौरान नाटी किंग कुलदीप शर्मा ने भी अपनी नाटियों से खूब रंग जमाया। इस दौरान चौपाल के विधायक बलबीर सिंह वर्मा और हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के पूर्व महासचिव रजनीश किमटा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। छात्र संगठन के छात्र-छात्राओं ने भी खूब रौनक लगाई। नाटी किंग ने हो नीलमा, खाणा-पीणा नंद लैणी हो गंबरीये, हाय बाठने सहित रूमतीये गाने गाकर वाहवाही बटोरी। इसके अलावा पहाड़ी गायक विवेक राजटा, बीरबल शर्मा, केएल सिंगटा, छोटू ठाकुर, नितिका चौहान और राहुल शर्मा सहित कोरियोग्राफर मुनीष शर्मा ने भी खूब रंग जमाया।
विज्ञापन


इस अवसर पर वशिष्ठ अतिथियों में केशव चौहान, डॉ. दिनेश चौहान, सरिता लालटा, मन्नत और टी आर जमाल्टा मौजूद रहे। संगठन के चेयरमैन अमित दास्टा, मुख्य समन्वयक शौर्या, शिवानी देवा, दीक्षा पंवर, पारुल शर्मा, टीना देवा, सिमरन देवा, प्रेरणा ठाकुर और अध्यक्ष मयूर देवा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें