शिमला। राजधानी के रिज मैदान पर श्यामला छात्र कल्याण संगठन की ओर से बुधवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया। शिविर में 55 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। आईजीएमसी की डॉ. सावी और उनकी टीम ने शिविर का संचालन किया। इस दौरान युवा कांग्रेस के महासचिव आर्यन चौहान और रौनक चौहान मुख्य अतिथि रहे। इस अवसर पर संगठन संस्थापक कुनाल गांगटा, कुनाल भरद्वाज और अध्यक्ष अर्जुन सिंघा भी मौजूद रहे। संवाद