फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: कांगड़ा-धर्मशाला के नाम से जाना जाएगा गगल एयरपोर्ट, सलाहकार समिति की बैठक में फैसला

Tue, 08 Jul 2025 04:12 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला

सार

 एयरपोर्ट सलाहकार समिति के अध्यक्ष सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने कहा कि बैठक में निर्णय लिया गया है कि गगल एयरपोर्ट का नामकरण कांगड़ा-धर्मशाला पर होगा। 
विज्ञापन
लोकसभा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांगड़ा के गगल स्थित एयरपोर्ट सलाहकार समिति की बैठक मंगलवार को समिति अध्यक्ष एवं लोकसभा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज की अध्यक्षता में हुई। बैठक में कई बड़े फैसले लिए हैं। भारद्वाज ने कहा कि पिछली बैठक में जो मुद्दे उठाए गए थे, उनमें से 80 फीसदी सुलझा लिए हैं। उन्होंने कहा कि बैठक में निर्णय लिया गया है कि गगल एयरपोर्ट का नामकरण कांगड़ा-धर्मशाला पर होगा, क्योंकि कांगड़ा एक ऐतिहासिक शहर है और धर्मशाला एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है। यह मामला मंजूरी के लिए प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में जाएगा।

विज्ञापन


इसके लिए उप मुख्य सचेतक एवं विधायक केवल सिंह पठानिया को जिम्मेवारी सौंपी गई है। जिला प्रशासन को औपचारिकताएं पूरी करने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि अहमदाबाद और मुंबई से भी कनेक्टिंग फ्लाइट का भी प्रावधान करने का निर्णय लिया है, क्योंकि पड़ोसी राज्य पंजाब के बाद सबसे ज्यादा सैलानी गुजरात और महाराष्ट्र से गगल हवाई अड्डे में आते हैं। इन प्लाइट्स के लिए प्रदेश सरकार की एनओएसी ली जाएगी और केंद्र से भी मदद ली जाएगी, जिससे अधिक से अधिक सैलानी यहां पहुंच सके। भारद्वाज ने कहा कि गगल एयरपोर्ट पर अभी तक विजिबिलिटी पांच हजार मीटर की है। ऐसे उपकरण लगाए जाएंगे, जिससे विजिबिलिटी 2500 मीटर तक आ जाए।

इस मामले को गंभीरता से केंद्र सरकार के समक्ष उठाया जाएगा। एयरपोर्ट विस्तारीकरण, भूमि अधिग्रहण और मुआवजा वितरण की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश भी दिए गए। डॉ. भारद्वाज ने कहा कि अभी तक हिमाचल प्रदेश पुलिस के पास एयरपोर्ट की सुरक्षा का जिम्मा है, लेकिन एयरपोर्ट अथॉरिटी की ओर से केंद्रीय सुरक्षा बल को इसका जिम्मा देने पर विचार किया जा रहा है। बैठक में शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया, डीसी कांगड़ा हेमराज बैरवा, एयरपोर्ट के निदेशक धीरेंद्र सिंह, जिला पर्यटन विकास अधिकारी विनय कुमार, एसडीएम धर्मशाला और एसडीएम कांगड़ा सहित सदस्य माैजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें