फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Achievement: गगन ने बीटेक मेकेनिकल में हिमाचल में पाया गोल्ड मेडल, रिया को रजत

Thu, 08 Sep 2022 10:12 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, ज्यूरी (रामपुर बुशहर)

सार

महात्मा गांधी राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज कोटला ज्यूरी के छात्रों ने सिविल इंजीनियरिंग और मेकेनिकल इंजीनियरिंग दोनों विषयों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन
गगन वर्मा व रिया - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महात्मा गांधी राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज कोटला के विद्यार्थियों ने स्वर्ण और रजत पदक जीतकर प्रदेश भर में नाम रोशन किया है। हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय ने अपने बीटेक कार्यक्रम बैच 2018-2022 के लिए योग्यता पदों की घोषणा की। महात्मा गांधी राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज कोटला ज्यूरी के छात्रों ने सिविल इंजीनियरिंग और मेकेनिकल इंजीनियरिंग दोनों विषयों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।

विज्ञापन


मेकेनिकल इंजीनियरिंग में गगन वर्मा पुत्र तिलक राज ने प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक प्राप्त किया। सिविल इंजीनियरिंग में रिया पुत्री फतेह चंद ने द्वितीय स्थान और रजत पदक हासिल किया। कोटला ज्यूरी कॉलेज के कुल छह छात्र मेरिट में रहे। कोटला कॉलेज के छात्रों के उत्कृष्ट प्रदर्शन से कॉलेज के छात्रों और शिक्षकों में भारी उत्साह है। एमजीजीईसी कोटला ज्यूरी के प्रिंसिपल निदेशक प्रो. राकेश कुमार ने संस्थान में पुरस्कार लाने वाले छात्रों और उनके अभिभावकों को बधाई दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें