फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

G20 summit: कांगड़ा एयरपोर्ट पर हिमाचली गानों पर थिरके विदेशी मेहमान

Tue, 18 Apr 2023 08:05 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला

सार

 जिला मुख्यालय धर्मशाला में 19 और 20 अप्रैल को होने जा रहे जी-20 सम्मेलन के लिए भारत समेत 20 देशों के 60 प्रतिनिधि धर्मशाला पहुंचे। सभी मेहमानों का कांगड़ा एयरपोर्ट पहुंचने पर हिमाचली परंपरा के अनुरूप खास अंदाज में स्वागत किया गया। 
विज्ञापन
कांगड़ा एयरपोर्ट पर हिमाचली गानों पर थिरके विदेशी मेहमान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला मुख्यालय धर्मशाला में 19 और 20 अप्रैल को होने जा रहे जी-20 सम्मेलन के लिए भारत समेत 20 देशों के 60 प्रतिनिधि धर्मशाला पहुंचे। सभी मेहमानों का कांगड़ा एयरपोर्ट पहुंचने पर हिमाचली परंपरा के अनुरूप खास अंदाज में स्वागत किया गया। उनकी अगवानी के लिए हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष व पर्यटन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष आरएस बाली, सांसद किशन कपूर, इंदु गोस्वामी, विधायक सुधीर शर्मा, विपिन परमार और जिला प्रशासन के अधिकारी एयरपोर्ट पर उपस्थित रहे। गगल एयरपोर्ट पहुंचने पर पारंपरिक वेशभूषा में सजीं युवतियों ने टीका लगाकर सभी डेलीगेट्स का स्वागत किया। एयरपोर्ट पर लोक कलाकारों ने हिमाचली फोक कल्चर पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मेहमानों का मन मोह लिया।

विज्ञापन


एयरपोर्ट पर अभूतपूर्व स्वागत और हिमाचली संस्कृति से डेलीगेट्स बेहद प्रभावित नजर आए। इस दौरान मेहमानों ने हिमाचली गानों व वाद्य यत्रों की धुनों पर लोक कलाकारों के साथ थिरकते हुए आनंद लिया। उसके बाद डेलीगेट्स को धर्मशाला के होटल रेडिसन ब्लू होटल ले जाया गया। वहां भी उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। गौर रहे कि धर्मशाला में 19 और 20 अप्रैल को होने वाले जी-20 सम्मेलन में ‘रिसर्च एंड इनोवेशन इनिशिएटिव गैदरिंग’ विषय के तहत नवीनतम अनुसंधान और नवाचारों पर चर्चा होगी। जी-20 सम्मेलन के आयोजन के लिए होटल रेडिसन ब्लू को चिन्हित किया गया है। बैठक के अलावा मेहमानों के ठहरने की व्यवस्था भी रेडिसन ब्लू में ही की गई है।

धर्मशाला में पैराग्लाइडिंग और ड्रोन उड़ाने पर प्रतिबंध
जिला मुख्यालय धर्मशाला में जी-20 सम्मेलन की बैठक के मद्देनजर रखते हुए धर्मशाला में पैराग्लाइडिंग और ड्रोन उड़ाने पर प्रतिबंध लगाया गया है। बैठक को लेकर 500 पुलिस जवानों के कंधों पर सुरक्षा का जिम्मा सौंपा गया है। इसके अतिरिक्त अन्य गतिविधियों पर नजर रखने के लिए अलग से टीम बनाई गई है। एसपी कांगड़ा शालिनी अग्रिहोत्री ने बताया कि जी-20 बैठक के मद्देनजर धर्मशाला में ड्रोन उड़ाने की मनाही रहेगी। 19 अप्रैल को पैराग्लाइडिंग भी बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं। उन्होंने बताया कि जी-20 बैठक के चलते पुलिस की ओर से एयरपोर्ट से लेकर आयोजन स्थल रेडिसन ब्लू होटल तक जवानों की तैनाती की है। इसमें 500 जवानों को तैनात किया गया है। इनमें से 350 के करीब अतिरिक्त जवान अन्य क्षेत्रों से बुलाए गए हैं। ट्रैफिक व्यवस्था में कहीं भी कोई बदलाव नहीं किया गया है और न ही कोई ट्रैफिक जोन या वनवे व्यवस्था को लागू किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें