फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: देश विरोधी नारे लिखने के लिए दुबई से हुई थी फंडिंग, आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में उगले कई राज

Sun, 17 Dec 2023 11:16 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला

सार

पिछले दिनों देश विरोधी खालिस्तान के समर्थन में नारे लिखने वाले आरोपियों को फंडिंग दुबई से हुई थी। 
विज्ञापन
एसपी कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चिंतपूर्णी मंदिर के पास पिछले दिनों देश विरोधी खालिस्तान के समर्थन में नारे लिखने वाले आरोपियों को फंडिंग दुबई से हुई थी। इस दौरान आरोपियों के खाते में 25 हजार रुपये ऑनलाइन माध्यम से आए थे, जबकि अन्य पैसों की अदायगी अभी होनी थी। ऊना पुलिस की गिरफ्त में चल रहे पंजाब से गिरफ्तार इन तीनों युवकों ने कई राज उगले हैं। वहीं, धर्मशाला में जल शक्ति विभाग के कार्यालय के पास खालिस्तान के समर्थन में लिखे नारों के शक के चलते कांगड़ा पुलिस इन आरोपियों की कस्टडी मांगेगी, ताकि इस मामले को भी सुलझाया जा सके। 29 नवंबर को पंजाब के युवकों ने चिंतपूर्णी मंदिर के पास कुछ दीवारों और बंद पड़ी दुकानों के शटर पर खालिस्तान के समर्थन में नारे लिखे थे, जिसका 30 नवंबर सुबह पुलिस को पता चला था।

विज्ञापन


इस संदर्भ में कांगड़ा और ऊना पुलिस ने संयुक्त टीम गठित कर मामले में संलिप्त आरोपियों को 2 दिसंबर को गिरफ्तार किया था, जो ऊना पुलिस की कस्टडी में हैं। पूछताछ में पता चला है कि पंजाब निवासी आरोपियों को नारे लिखने के लिए 25 हजार रुपये मिले थे, जबकि बाकी पैसे अभी देने थे। उन्हें यह पैसा दुबई से ट्रांसफर हुआ था। तीनों आरोपियों फूलचंद, अरजिंदर सिंह और सुरजा निवासी हैरी फिल्लौर पंजाब को सोमवार को ऊना जिला न्यायालय में पेश किया जाएगा, जहां से कांगड़ा पुलिस इन्हें अपनी हिरासत में लेने की मांग करेगी। कांगड़ा पुलिस को शक है कि इन आरोपियों ने ही अक्तूबर में धर्मशाला में खालिस्तान के समर्थन में नारे लिखे थे।

अभी तक आरोपी ऊना पुलिस की हिरासत में हैं। पूछताछ में उन्होंने कई खुलासे किए हैं। सोमवार को उन्हें दोबारा न्यायालय में पेश किया जाएगा। अगर कांगड़ा पुलिस को इनकी हिरासत मिलती है तो धर्मशाला में हुई घटना के बारे में आरोपियों से पूछताछ की जाएगी। - शालिनी अग्निहोत्री, एसपी कांगड़ा

विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें