फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशनकार्ड धारकों के लिए अच्छी खबर, एकसाथ मिलेगा सारा राशन

Sat, 08 Apr 2017 12:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश के राशनकार्ड उपभोक्ताओं को इस महीने कोटे का सारा राशन एकसाथ मिलेगा। गोदामों में आटा, चीनी, चावल के साथ तीन दालें, तेल और नमक की सप्लाई पहुंच गई है। अधिकांश डिपुओं के लिए सप्लाई भेज दी गई है।
विज्ञापन


एपीएल राशनकार्ड उपभोक्ताओं को इस महीने आटा मिलना शुरू हो जाएगा। केंद्र सरकार ने दिसंबर, 2016 में हिमाचल को गेहूं देना बंद कर दिया था। मार्च 2017 में हिमाचल को गेहूं प्राप्त हुआ है। सरकार ने इसकी पिसाई कर आटा डिपुओं को भेज दिया है।

एपीएल उपभोक्ताओं को यह आटा पहले की तरह 8.50 रुपये के हिसाब से मिलेगा।  खाद्य आपूर्ति विभाग की ओर से जारी राशन की अलाटमेंट के मुताबिक एपीएल उपभोक्ताओं को इस महीने 13 किलो आटा और 6 किलो चावल मिलेगा। बीपीएल और अंत्योदय परिवारों को पहले की तरह 35 किलो राशन मिलता रहेगा। 
विज्ञापन


चीनी की सप्लाई भी पहुंची 
हिमाचल के डिपुओं में सस्ती चीनी की सप्लाई पहुंच गई है। अगले महीने से केंद्र ने हिमाचल को चीनी पर सब्सिडी का पैसा देने से मना कर दिया है। इसके चलते प्रदेश सरकार ने अप्रैल और मई दो महीने के लिए अपने स्तर पर चीनी के टेंडर किए हैं। 

उपभोक्ताओं को डिपुओं में पूरा राशन कोटा मिलेगा। डिपुओं के लिए सप्लाई भेज दी है। उपभोक्ताओं को इस महीने 13 किलो आटा मिलेगा। यह आटा 8.50 रुपये प्रति किलो के हिसाब से मिलेगा।- जीएस बाली, खाद्य आपूर्ति मंत्री
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें