फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओलावृष्टि से सिरमौर में फलों को नुकसान, कल भी खराब रहेगा मौसम

Tue, 05 May 2020 05:45 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
ओलावृष्टि से गुठलीदार फल तबाह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल में ऑरेंज अलर्ट के बीच मंगलवार को सिरमौर के राजगढ़ की कुछ पंचायतों में भारी ओलावृष्टि से गुठलीदार फल तबाह हो गए हैं। गेहूं को भी नुकसान हुआ है।  मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने बुधवार को भी प्रदेश के कई जिलों में अंधड़ और ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी किया है। सात और आठ मई को प्रदेश के सभी क्षेत्रों में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। नौ से 11 मई तक दोबारा मौसम खराब रहने के आसार हैं।

विज्ञापन


विकास खंड राजगढ़ की ग्राम पंचायत भुईरा और दीदग में ओलावृष्टि होने से किसानों की मटर और स्ट्राबेरी की फसल तबाह हो गई। बागवानों के आड़ू, सेब, खुमानी, पलम, बादाम और नाशपाती आदि को भी भारी नुकसान हुआ। ओलावृष्टि इतनी अधिक थी कि पौधों से फल ही नहीं झड़े बल्कि पत्ते व टहनियों को भी नुकसान हुआ। पौधों के नीचे फलों और पतियों के ढेर लग गए हैं। 

विज्ञापन

रोहतांग दर्रा बहाल

रोहतांग में बीआरओ टीम - फोटो : अमर उजाला
उधर, रोहतांग दर्रे के पास गिरे हिमखंड को हटाकर बीआरओ ने दर्रा को यातायात के लिए बहाल कर दिया है। मंगलवार को लगातार तीसरे दिन भी लाहौल के लिए वाहन नहीं भेजे गए। रोहतांग दर्रा होकर वाहनों की आवाजाही मौसम पर निर्भर करेगी। मंगलवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में मौसम साफ रहा।

धूप खिलने से अधिकतम तापमान में दो डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज हुई। ऊना में अधिकतम तापमान 36.2, बिलासपुर-सुंदरनगर में 32.0, कांगड़ा-हमीरपुर में 31.8,  चंबा में 30.5, नाहन में 28.9, सोलन में 28.0, भुंतर में 27.8, धर्मशाला में 22.6, शिमला में 21.6, कल्पा में 17.6 और केलांग में 13.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। सोमवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान 2.5, कल्पा में 3.9 और शिमला में 11.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें