फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi: एचआरटीसी की चलती बस का अगला टायर खुला, यात्रियों में मची चीख-पुकार, वीडियो वायरल

Tue, 07 May 2024 06:25 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सुंदरनगर(मंडी)

सार

सुंदरनगर बस स्टैंड से करीब 3:15 बजे केरन के लिए रवाना हुई बस जब अपने गंतव्य से करीब एक किलोमीटर पीछे थी तो चढ़ाई पर चलते-चलते अचानक चालक की तरफ का अगला टायर खुल गया। 
विज्ञापन
एचआरटीसी की चलती बस का अगला टायर खुला - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल पथ परिवहन निगम की सुंदरनगर से केरन जा रही बस का चालक की तरफ का अगला टायर खुलने से यात्रियों में दहशत मच गई। यह घटना मंगलवार शाम करीब पाैने चार बजे के आसपास केरन गांव से करीब एक किलोमीटर पीछे हुई। हादसे के समय बस में आठ विद्यार्थियों सहित करीब 15 यात्री सवार थे। इस घटना ने परिवहन निगम की कार्यप्रणाली पर फिर सवाल खड़े हो रहे हैं। जानकारी के अनुसार सुंदरनगर बस स्टैंड से करीब 3:15 बजे केरन के लिए रवाना हुई बस जब अपने गंतव्य से करीब एक किलोमीटर पीछे थी तो चढ़ाई पर चलते-चलते अचानक चालक की तरफ का अगला टायर खुल गया। टायर खुलने के बाद लगे झटके से यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। बस का टायर खुलने के वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। वीडियो के जरिये लोगों ने परिवहन निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन


यात्री अभिषेक कुमार ने बताया जिस समय यह घटना हुई , बस में 15 लोग सवार थे। जांच का विषय है कि आखिर चढ़ाई में अचानक कैसे चलती बस का टायर खुल गया। उधर, बस अड्डा प्रभारी गुरदयाल चौधरी ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है, जांच की जा रही है। वहीं एचआरटीसी मंडलीय प्रंबधक विनोद ठाकुर ने बताया कि मामला फिलहाल ध्यान में नहीं है। इस बारे पता किया जाएगा। बता दें, बीते दिनों जोगिंद्रनगर-अमृतसर रूट पर जा रही धर्मपुर डिपो की बस का पिछला हिस्सा नेरी कोटला में खुल गया था। इसमें चालक व अन्य दो मैकेनिक को निलंबित किया जा चुका है। इसके बाद धर्मपुर बस डिपो की एक बस में शार्ट सर्किट से आग भड़क गई थी। एक अन्य धर्मपुर डिपो की बस भी दुर्घटनाग्रस्त थी। अब ताजा मामले में सुंदरनगर में घटना पेश आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें