फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल के पहाड़ों पर ताजा हिमपात, शिमला में हल्की बारिश

Mon, 20 Feb 2017 08:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल के ऊंचाई वाले इलाकों में ताजा बर्फबारी से शीतलहर एक बार फिर लौट आई है। सोमवार सुबह पहाड़ी इलाकों में ताजा हिमपात हुआ है। वहीं, शिमला समेत कई निचले इलाकों में सुबह से ही हल्की बारिश हो रही है। 
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार आगामी तीन दिन तक मौसम खराब रहेगा। इन दिनों में प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी, जबकि मैदानी इलाकों में बारिश होने की संभावना है। 23 फरवरी के बाद ही हिमाचल में मौसम साफ होगा।

रविवार को भी पहाड़ों में हल्का हिमपात, जबकि मैदानी क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई है। मौसम में एकाएक परिवर्तन होने से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। केलांग में रविवार को 3 सेंटीमीटर ताजा हिमपात हुआ है, जबकि शिमला, सलूणी, केलांग, चंबा, कल्पा और मंडी में हल्की बारिश हुई है।
विज्ञापन


बारिश होने से कल्पा, केलांग और मनाली के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। तीनों क्षेत्रों के तापमान 6 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गया है। इससे पहले इन क्षेत्रों का न्यूनतम तापमान 8 से 9 डिग्री के आसपास चल रहा था।
विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि आगामी तीन दिनों तक मौसम खराब रहेगा। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात भी हो सकता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें