फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहाड़ों पर ताजा बर्फबारी ने बढ़ाई शीतलहर, अब राहत देगा मौसम

Thu, 02 Mar 2017 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल में तीन से छह मार्च तक मौसम साफ रहेगा। प्रदेश के सभी क्षेत्रों में इस दौरान धूप खिलने का पूर्वानुमान है। सात मार्च को शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा, किन्नौर और लाहौल-स्पीति के कुछ क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी होने के आसार हैं।
विज्ञापन


बुधवार सुबह कुल्लू और लाहौल घाटी में ताजा बर्फबारी होने से क्षेत्र में शीतलहर बढ़ गई है। वीरवार को भी प्रदेश के कई क्षेत्रों में मौसम खराब रहने की संभावना है। बुधवार को प्रदेश के अधिकतम तापमान में दो डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

रोहतांग दर्रा समेत लाहौल-स्पीति में मंगलवार रात को जमकर बर्फबारी हुई। बुधवार सुबह से रोहतांग दर्रा, मनाली और लाहौल की पहाड़ियों में रुक-रुक कर हल्की बर्फबारी होती रही। जिला कुल्लू के निचले क्षेत्रों में बारिश और ओलावृष्टि होने से घाटी में ठंड बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल की चोटियों पर हल्की बर्फबारी, कई इलाकों में ओलावृष्टि

बुधवार को भी लाहौल के लिए जाने वाली हेलीकाप्टर की उड़ानें रद्द हो गईं। रोहतांग दर्रा में 60 सेंटीमीटर, कोकसर में 30 सेंटीमीटर, सिस्सू, गोंधला तथा खंगसर में 15-15 सेंटीमीटर बर्फबारी रिकॉर्ड की गई। जिला मुख्यालय केलांग में 12 सेंटीमीटर ताजा बर्फबारी होने की सूचना है।

जलोड़ी दर्रा और सोलंगनाला में भी बर्फ के फाहे गिरे हैं। बर्फबारी के बीच जलोड़ी दर्रा होकर बस सेवा शुरू हो गई है। बुधवार को शिमला में मौसम मिला-जुला बना रहा। बादल छाए रहने के बावजूद धूप खिली। तेज हवाएं चलने से शहर में ठंड बढ़ गई है।

बुधवार को शिमला में अधिकतम तापमान 16.5, ऊना में 29.8, सोलन में 22.0, नाहन में 26.6, कल्पा में 7.0, धर्मशाला में 19.2, सुंदरनगर में 24.3, भुंतर में 16.5, मंडी में 22.2, हमीरपुर में 26.4, बिलासपुर में 26.3, कांगड़ा में 22.3, मनाली में 16.4 और केलांग में 3.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें