फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूली बच्चों को मिलने लगी मुफ्त वर्दी, पढ़ें कहां कब मिलेगी

Wed, 03 Aug 2016 09:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले पहली से दसवीं कक्षा के सात लाख बच्चों को मुफ्त वर्दी देने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। बीते साल की देरी से सबक लेते हुए शिक्षा विभाग ने इस साल मुस्तैदी दिखाते हुए आधे शैक्षणिक सत्र में ही वर्दी आवंटन का काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


बीते दो दिनों के दौरान दो लाख बच्चों को वर्दी का आवंटन कर दिया गया है। स्कूली बच्चों को एक साथ वर्दी के दो-दो सेट दिए जा रहे हैं। लड़कियों को सलवार-कमीज का कपड़ा और लड़कों का पेंट-कमीज का कपड़ा दिया जा रहा है।

वर्दी की सिलाई के लिए अलग से प्रति बच्चे को 200 रुपये दिए जा रहे हैं। शिमला, चंबा, किन्नौर और लाहौल स्पीति जिला के अधिकांश स्कूलों में वर्दी का आवंटन हो गया है। शेष जिलों में सप्लाई पहुंचाने की प्रक्रिया जारी है।
विज्ञापन


शिक्षा विभाग ने खाद्य आपूर्ति निगम के माध्यम से स्कूल वर्दी का टेंडर किया था। गुजरात की कंपनी को वर्दी मुहैया करवाने का काम सौंपा गया है। शिक्षा विभाग ने पहली से दसवीं कक्षा के 3,51,334 लड़कों और 3,58,163 लड़कियों को वर्दी देने का आर्डर कंपनी को दिया है।
विज्ञापन

इन जिलों में दो हफ्ते के भीतर मिलेगी वर्दी

दो अगस्त तक कंपनी ने 92179 लड़कों और 113907 लड़कियों की वर्दी की सप्लाई स्कूलों में उपलब्ध करवा दी है। प्रदेश के 29 प्रतिशत स्कूली बच्चों की वर्दी स्कूलों तक पहुंच गई है। हमीरपुर और कुल्लू जिला में भी आवंटन शुरू हो गया है।

सोलन, सिरमौर, ऊना, मंडी, कांगड़ा और बिलासपुर जिला के स्कूली बच्चों को अभी वर्दी नहीं दी गई है। इन जिलों में दो सप्ताह के भीतर वर्दी का आवंटन शुरू होगा। अतिरिक्त निदेशक प्रारंभिक शिक्षा आशीष कोहली ने बताया है कि अगस्त महीने के भीतर ही सभी बच्चों को वर्दी उपलब्ध करवा दी जाएगी।

जमा एक, जमा दो के बच्चों को 15 अगस्त से मिलेगी वर्दी
प्रदेश के जमा एक और जमा दो कक्षा में पढ़ने वाले बच्चों को भी इस साल से मुफ्त में वर्दी दी जाएगी। राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री वर्दी योजना के तहत यह फैसला लिया है। जमा एक और जमा दो कक्षा में पढ़ने वाले 1.78 लाख बच्चों को वर्दी का आवंटन 15 अगस्त के बाद शुरू होगा। महाराष्ट्र की कंपनी को वर्दी मुहैया करवाने का टेंडर दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें