फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एम्स में बनेगा हेलीपैड, एनबीसीसी ने प्रस्तुत किया डिजाइन

Sat, 28 Jul 2018 05:50 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

बिलासपुर जिले में निर्माणाधीन एम्स परियोजना में हेलीपैड की सुविधा भी शुमार होगी। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा ने दिल्ली में एम्स निर्माण की समीक्षा बैठक में इस आशय की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि दूरदराज क्षेत्र के लोगों को आपात स्थिति में एम्स पहुंचाने के लिए हेलीकॉप्टर की सेवा ली जाएगी। ऐसे में एम्स परिसर में हेलीपैड भी बनाया जाएगा।

विज्ञापन


निर्माण की प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा करते हुए नड्डा ने कहा, एम्स परियोजना का काम वर्ष 2020 तक पूरा कर लिया जाएगा। इस बैठक में सार्वजनिक क्षेत्र की निर्माण कंपनी एनबीसीसी के अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक अनूप कुमार मित्तल भी उपस्थित थे। केंद्रीय मंत्री ने निर्देश दिया कि एनबीसीसी का लक्ष्य कार्य को समयसीमा से पूर्व संपन्न करना होना चाहिए। बैठक में एनबीसीसी की ओर से बिलासपुर के एम्स के डिजाइन को भी प्रस्तुत किया गया।

इस अवसर पर नड्डा ने बताया कि संस्थान में वाहन मुक्त स्थानों के साथ साथ पैदल चलने वालों के लिए अलग लेन होनी चाहिए। आगंतुकों के लिए संस्थान में विश्व स्तरीय सुविधाएं होनी चाहिए और जल संचयन संयंत्रों के निर्माण पर भी ध्यान दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि एम्स में किफायती दवाओं एवं उपचार के लिए भरोसेमंद यंत्र, अमृत आउटलेटों एवं जन औषधि केंद्रों का निर्माण भी किया जाए। गरीब और जरूरतमंदों को सस्ती दरों पर दवाइयां दी जाएंगी। बिलासपुर के एम्स अस्पताल में 750 बेड होंगे जिनका निर्माण 205 एकड़ भूमि में किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें