फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाली ने की बड़ी घोषणा, मरीजों के साथ तीमारदारों को भी फ्री खाना

Mon, 02 May 2016 11:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
मरीज के साथ आने वालों के लिए निशुल्क खाने व नाश्ते की व्यवस्था करने की घोषणा की है। - फोटो : Demo
विज्ञापन
डा राजेंद्र प्रसाद राजकीय मेडिकल कालेज टांडा में एक कार्यक्रम में शिरकत करने गए कैबिनेट मंत्री जीएस बाली ने एक पहल की। तीमारदारों की परेशानी को देखते हुए उन्होंने स्थानीय लोगों के सहयोग से मरीज के साथ आने वालों के लिए निशुल्क खाने व नाश्ते की व्यवस्था करने की घोषणा की है।
विज्ञापन


इसके साथ ही उन्होंने इस व्यवस्था के लिए हर महीने दस हजार रुपये बतौर सहयोग राशि देंगे। मंत्री बाली ने बताया कि  टांडा मेडिकल कालेज में बड़ी संख्या में आसपास के इलाकों से मरीज आते हैं। मरीजों को तो अस्पताल की ओर से खाने पीने की व्यवस्था मुहैया करा दी जाती है

लेकिन उनके साथ आने वाले तीमारदारों को खाने पीने के लिए इधर उधर भटकना पड़ता है। लोगों की इसी परेशानी को उन्होंने खुद महसूस किया और अपने स्तर से यहां नाश्ते व खाने की व्यवस्था शुरू की है। बताया कि शुरूआती दौर में तीन सौ लोगों के खाने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन


जैसे जैसे स्थानीय लोगों का सहयोग मिलेगा वैसे वैसे इसकी क्षमता में वृद्घि की जाएगी। बता दें, इससे पहले 15 अप्रैल को हिमाचल दिवस पर भी जीएस बाली ने सभी बस स्टेशनों में यात्रियों और आम लोगों को 25 रुपये में खाने की थाली मुहैया कराने की घोषणा की थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें